चंडीगढ़- चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के वार्षिक कैलेंडर में चौधरी चरण सिंह की फोटो गायब होने के बाद अब हरियाणा के भिवानी में स्थित चौ. बंसीलाल यूनिवर्सिटी के वार्षिक कैलेंडर 2022 में चौ. बंसीलाल का फोटो भी गायब हो गई है। इसे लेकर आज लोगों ने रोष भी जताया और पुतला भी फूंका। राज्य सभा सांसद दीपेंद्र सिंह सिंह हुड्डा ने एक ट्वीट कर सरकार को घेरते हुए लिखा है कि अब चौ बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी के कैलेंडर से बंसीलाल जी की फोटो हटाकर क्या सन्देश देना चाहते हैं? विकास पुरुष चौ बंसीलाल जी के नाम से यूनिवर्सिटी को भी हुड्डा सरकार मे स्थापित किया गया था।अच्छा होगा कि BJP-JJP सरकार नए फ़ोटो की बजाए,प्रदेश में नए संस्थान बनवाने पर ध्यान दे।
अब चौ बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी के कैलेंडर से बंसीलाल जी की फोटो हटाकर क्या सन्देश देना चाहते हैं?विकास पुरुष चौ बंसीलाल जी के नाम से यूनिवर्सिटी को भी हुड्डा सरकार मे स्थापित किया गया था।अच्छा होगा कि BJP-JJP सरकार नए फ़ोटो की बजाए,प्रदेश में नए संस्थान बनवाने पर ध्यान दे। pic.twitter.com/9Qx36P9ewx— Deepender S Hooda (@DeependerSHooda) February 2, 2022
इसके पहले जब चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के वार्षिक कैलेंडर में चौधरी चरण सिंह की फोटो गायब हुई थी तब भी कांग्रेस ने सरकार को घेरा था देखें
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा चौधरी चरण सिंह की फ़ोटो को अपने कैलेंडर से हटाने से भाजपा-जजपा सरकार की सोच का पता चला है।इस मामले को जब प्रोफ़ेसर डॉ विनय महला ने उठाया तो उनका तबादला कर दिया गया।HAUTA की माँग के बावजूद CM/Dy.CM की इस मामले पर चुप क्यों हैं? pic.twitter.com/g2LcaMKWgX— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) February 1, 2022
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के वार्षिक कैलेंडर से पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह जी की फोटो को हटा कर सरकार ने महापुरुषों व किसानों का अपमान किया है। किसान मसीहा चौ. चरण सिंह जी की फोटो हटाकर सरकार ने अपनी किसान विरोधी मानसिकता को उजागर किया है। pic.twitter.com/w8IjX99hVt
— Abhay Singh Chautala (@AbhaySChautala) February 1, 2022
चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कैलेंडर से चौ चरण सिंह जी की फोटो गायब कर दी गयी है।इससे पहले GJU विश्वविद्यालय के चौ रणबीर सिंह हुड्डा ऑडिटोरियम से चौ रणबीर सिंह हुड्डा जी की फोटो हटवाई गयी थी।BJP-JJP सरकार मे हो रहा ऐसा आचरण आख़िर कौन सी राजनीति का हिस्सा हैं? pic.twitter.com/2xny8GQZDI— Deepender S Hooda (@DeependerSHooda) January 31, 2022
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कैलेंडर से पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह जी और चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी के कैलेंडर से पूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल जी की फोटो हटाना इतिहास मिटाने की साजिश का हिस्सा है।इस घृणित कृत्य की कड़ी निंदा करती हूँ।— Kumari Selja (@kumari_selja) February 2, 2022

Post A Comment:
0 comments: