Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

यूरिया के लिए धक्के खा रहे हैं हरियाणा के किसान, कृषि मंत्री JP दलाल के दावे फेल

Haryana- News-19-Jan
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़ - हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने आज दावा किया कि  प्रदेश में 36,987 मीट्रिक टन यूरिया का स्टॉक है। प्रदेश के गोहाना से आज भी खबर आई कि किसान यूरिया के लिए धक्के खा रहे हैं। परेशान किसानों ने गोहाना जींद रोड पर जाम भी लगाया। जब खाद का इतना बड़ा स्टॉक है तो किसानो तक यूरिया क्यू नहीं पहुँच रही है? सर्दी में जानबूझकर ऐसे कोई नहीं भटकता जैसे किसान धक्के खाते दिख रहे हैं। गोहाना की वीडियो नीचे आप देख सकते हैं। इसके पहले यानि कल ही सिरसा, जींद, फतेहाबाद, पलवल जैसे जिलों से खबर आई कि यहाँ किसान खाद के लिए धक्के खा रहे हैं। कई वीडियो भी सामने आये। 

धक्के खाते किसानो को देख लोग सोशल मीडिया पर हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल पर बड़े सवाल उठा रहे हैं। हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। हाल में जब डीएपी की किल्लत प्रदेश के कई जिलों में थी और किसान धक्के खा रहे थे तब भी कृषि मंत्री ने कहा था कि सब ठीक है। अब भी बोल रहे हैं सब ठीक है। क्या किसान पागल हैं जो सर्दी में ऐसे धक्के खाएंगे, देखें आज का वीडियो, पंजाब केसरी  ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। नीचे देखें कांग्रेस की किरण चौधरी ने आज क्या ट्वीट किया है। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: