Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

पर्यटन केंद्रों को पूंजीपतियों के हवाले करने की आशंका, टूरिज्म कर्मचारियों का फरीदाबाद में प्रदर्शन

Haryana-Protest
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 
फरीदाबाद, 30 सितंम्बर। हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आवाहन् पर घोषित आंदोलन के तहत अरावली गोल्फ क्लब फरीदाबाद में जोनल धरना यूनिट प्रधान लच्छी राम की अध्यक्षता में दिया गया। धरने का संचालन राज्य के प्रेस सचिव टीका राम ने किया। धरने में कर्मचारियों ने अपनी माँगो को लेकर पर्यटन प्रशाशन व सरकार के उदासीन रवैया के प्रति जोरदार नारे लगाकर गहरी नाराजगी प्रकट की। धरने में गोल्फ क्लब, मैगपाई, बडख़ल झील, होटल राजहंस, सनबर्ड मोटेल, हेर्मिटेज हटस नाहर सिंह महल बल्लभगढ़, डबचिक होडल व गुडग़ाँव से भी कर्मचारी व पदाधिकारियों ने शिरकत की। धरने को संबोधित करते हुए हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान सुरेश कुमार नोहरा व महासचिव सुभाष देशवाल ने बताया कि हरियाणा सरकार व टूरिज्म प्रसाशन मिलकर हरियाणा टूरिज्म के बेस कीमती पर्यटन केंद्रों को पी. पी. पी. की नीति के तहत पूंजीपतियों के हवाले करना चाहते हैं,जिसे हरियाणा टूरिज्म का कर्मचारी बिल्कुल भी बरदास्त नहीं करेगा। 

उन्होंने बताया कि 11 अगस्त 2021 को टूरिज्म प्रशासन ने संघ के प्रतिनिधि मंडल को बुलाकर द्विपक्षीय वार्ता की थी। जिसमें वेतन के सेंट्रलाइजेशन, कैशलेस मेडिकल सुविधा, सभी कैडर के कर्मचारियों की पदोन्नति, सातवें वेतन आयोग के अनुसार मकान किराया भत्ता, पर्यटन केंद्रों का निजी करण ना हो, कर्मचारियों के लंबित पड़े मेडिकल बिल, व रिटायर्ड कर्मचारियों की देनदारियों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा की थी। जिसमें ज्यादातर बातों को सही मानते हुए जल्द से जल्द लागू करने का आश्वासन दिया था। लेकिन ठीक 1 महीना बीत जाने पर भी बातचीत के अनुसार इन मांगों पर कोई प्रगति ना होते देख कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए संघ को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ा। जिसके तहत आज यह दूसरा जोनल धरना दिया जा रहा है। जिसमें धरने के समापन पर डिविजिनल मैनेजर के मार्फत पर्यटन मंत्री के नाम ज्ञापन भिजवाया जायेगा। 

धरने में राज्य के वरिष्ठ उप प्रधान युद्धवीर खत्री, ,उप प्रधान दिगंबर डागर, उप प्रधान देवेंद्र नंबरदार, राज्य के नेता व होटल राजहंस के प्रधान मुरारीलाल ने अपनी बात रखते हुए कहा की टूरिज्म का कर्मचारी अपनी मांगों की लगातार अनदेखी से बहुत आक्रोशित है। लगातार हमें लडक़र के वेतन लेना पड़ता है, जबकि मुख्यालय को हर महीने 1 तारीख को वेतन जारी हो जाता है। निगम में फील्ड के कर्मचारियों के साथ लगातार छलावा हो रहा है, एक हांडी में दो पेट बना रखे हैं। इसके अलावा और जितनी भी मांगे हैं उनका समाधान नहीं होने तक कर्मचारी अपना आंदोलन जारी रखेंगे और सर्व कर्मचारी संघ के जो भी आंदोलन होंगे उनमें भी बढ़ चढक़र हिस्सा लेंगे। इसलिए हम सरकार व टूरिज्म प्रशासन से अपील करते हैं कि समय रहते कर्मचारियों की ज्वलंत मांगों का समाधान करवाएं अन्यथा मजबूरी में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जिसकी जिम्मेवारी भी टूरिज्म प्रशासन की होगी।धरने को राज्य सचिव वीरेंद्र शर्मा, सदस्य अशोक कुमार, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अशोक कुमार, रोडवेज के डिपो प्रधान रविंदर नागर,, बिजली के नेता व एस.के.एस. के ब्लॉक प्रधान करतार सिंह, सुभाष बिधूड़ी, मामराज, मैगपाई के प्रधान सुभाष तंवर, कल्लूराम, हर्मिटेज के रतीपाल, बडख़ल के प्रधान मनोज कुमार,सुरेंद्र चाँदना, राजहंस से पृहलाद बघेल, , सनबर्ड के प्रधान राजेश यादव, ओमप्रकाश, , दमदमा से जिले सिंह, आदि ने भी संबोधित किया।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: