Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

ऐलानाबाद उप चुनाव- इनेलो कांग्रेस में जबरजस्त टक्कर की उम्मीद

Haryana-Election-Update
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़- देश में 3 लोकसभा क्षेत्रों और 30 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होने जा रहे हैं। कल से ही देश फिर चुनावी रंग में रंगा दिखेगा। हरियाणा के सिरसा जिले की ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर भी 30  अक्टूबर को चुनाव होंगे। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में ऐलनाबाद विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद से यह सीट खाली चल रही है। अभय चौटाला ने जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में विधानसभा की सदस्यता छोड़ी थी। नियम अनुसार छह माह के भीतर उपचुनाव कराया जाना अनिवार्य है, लेकिन तब कोरोना की दूसरी लहर ने उपचुनाव में अडंगा डाल दिया।  अब तारिख का एलान हो गया है। 

 माना जा रहा है भाजपा व जजपा संयुक्त प्रत्याशी उतारेंगे। यह सीट जजपा के खाते में जा सकती है । इनेलो अपने बलबूते चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पसंद के उम्मीदवार को दे सकती है। हुड्डा पूरा प्रयास करेंगे कि बरोदा उप चुनाव की तरह यहाँ भी अपने उम्मीदवार को जिताएं। भाजपा-जजपा के लिए राह आसान नहीं है क्यू कि अब भी प्रदेश के बड़े नेता प्रदेश के कई जिलों में नहीं जा पा रहे हैं। किसान आंदोलन अब भी चल रहा है। किसान नेता भी भाजपा-जजपा के प्रत्याशी को हरवाने का हर प्रयास करते दिखेंगे। इनेलो ये सीट जीतने के लिए पूरा दम लगाते दिखेगी। कांग्रेस और इनेलो में जबरजस्त टक्कर दिख सकती है। संभव है कांग्रेस अपने प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को ऐलानाबाद में उतार दे। टीम दीपेंद्र हुड्डा यहाँ कमाल करने का प्रयास करेगी जैसे बरोदा में किया था।  


फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: