नई दिल्ली। हाल में जंतर मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी के बाद भाजपा नेता अश्वनी उपाध्याय की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी। अब जानकारी मिल रही है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। कई और लोग भी हिरासत में लिए गए हैं। सभी पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।
मालुम हो कि भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुरू हुए 'भारत जोड़ो आंदोलन' के दौरान केंद्र सरकार से आजादी की 75वीं वर्षगांठ से पहले सभी अंग्रेजी कानूनों खत्म कर नए कानून बनाए जाने की मांग की गई। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में उमड़ी भीड़ में शामिल लोगों द्वारा कथित तौर पर आपत्तिजनक सांप्रदायिक नारे भी लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने 'हिन्दुस्तान में रहना होगा, जय श्रीराम कहना होगा' और 'जब मुल्ले काटे जाएंगे, राम-राम चिलाएंगे' जैसे नारे लगाए। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने अब इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
देखें भाजपा नेता उपाध्याय ने कल क्या कहा था
वीडियो असली है या नकली, यह जांच के बाद पता चलेगा लेकिन एक बात तय है कि बनाया गया है #भारत_जोड़ो_आंदोलन और मुझे बदनाम करने के लिए @HMOIndia @LtGovDelhi @CPDelhi @DCPNewDelhi pic.twitter.com/g4KChiQBJS
— Ashwini Upadhyay (@AshwiniUpadhyay) August 9, 2021


Post A Comment:
0 comments: