Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

कुरुक्षेत्र पहुंचे हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

Kurukshetra-Haryana-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 
कुरुक्षेत्र, 18 जुलाई। राकेश शर्मा- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति व हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का रविवार को कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रथम बार पधारने पर स्वागत किया। इस अवसर पर कुलाधिपति ने गेस्ट हाउस में पौधारोपण भी किया।

कुलाधिपति व हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि यह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि आप सभी की कड़ी मेहनत से विश्वविद्यालय  को ए प्लस ग्रेड प्राप्त कर हरियाणा की पहली ए-प्लस यूनिवर्सिटी होने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस ग्रेड के साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय देश के सर्वश्रेष्ठ चुनिन्दा विश्वविद्यालयों की श्रेणी में शामिल है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने इस विस्तार व विकास के युग में युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। पिछले वर्षों में यह विश्वविद्यालय राष्ट्रीय स्तर की सभी मानक एजेंसियों की उत्कृष्टता के पैमाने पर खरा उतरा है जिसके कारण उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इसकी ख्याति बढ़ी है।  हरियाणा प्रदेश का पहला ए-प्लस ग्रेड विश्वविद्यालय बनने के बाद, राष्ट्रीय स्तर पर इसकी क्षमताओं को पहचानते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से स्वायत्तता प्राप्त विश्वविद्यालयों की राज्य विश्वविद्यालयों की सूची में इसे आठवां स्थान प्राप्त हुआ है। विद्यार्थी ही इस विश्वविद्यालय की पहली और अंतिम प्राथमिकता है। हम सभी ए-प्लस विश्वविद्यालय का हिस्सा हैं। उन्होंनें कहा आपसी सहयोग एवं समर्थन से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश व देश के विकास में आने वाली हर बाधा को खत्म करेंगे। इस विश्वविद्यालय को हरियाणा की नहीं बल्कि देश के लिए उच्च शिक्षा की धूरी बनाएंगे।

इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कुलाधिपति व हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का स्वागत करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है कि उन्हें कुलाधिपति का स्नेह व आशीर्वाद आज मिला है। कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने भी कुवि में इस दौरे के लिए विश्वविद्यालय की तरफ से कुलाधिपति का आभार प्रकट किया।

इस मौके पर स्थानीय विधायक सुभाष सुधा, राज्यपाल के सचिव अतुल द्विवेदी, उपायुक्त मुकुल कुमार, डीन एकेडमिक अफेयर प्रोफेसर मंजुला चौधरी, डॉ. अंकेश्वर प्रकाश, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. सी आर जिलोवा, डॉ. महासिंह पूनिया, डॉ. दीपक राय, डॉ. वीरेंद्र पाल, डॉ. जितेंद्र जांगड़ा व कुरुक्षेत्र प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: