चंडीगढ़ - किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी का कहना कि कोई भी पार्टी हो सब किसानों के साथ भेदभाव करती है इसलिए हमें मिशन पंजाब चलाना होगा और पंजाब में हमें चुनाव लड़ना होगा। अगर हम पंजाब जीत जाते हैं तो एक मॉडल खड़ा करेंगे। उन्होंने कहा कि मिशन यूपी की जरूरत हमें अभी नहीं है। वहां भाजपा को हराने का काम करेंगे लेकिन लक्ष्य पंजाब ही होगा।
चढूनी का इशारा है कि वो एक राजनीतिक पार्टी बनायें और पंजाब में चुनाव लड़ें। चढूनी को अब हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जबाब दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीति से प्रेरित होकर वे इस आंदोलन को चलाए हुए हैं। इस आंदोलन में किसानों की समस्याओं को लेकर उनका कोई सरोकार नहीं है, किसान तो नए कृषि क़ानूनों का अच्छा मानता है।
इस पर चढूनी ने भी पलटवार किया है जिनका कहना है कि अगर राजनीति करना पाप है तो वो ये पाप क्यू कर रहे हैं। चढूनी ने कहा कि अबकी बार पंजाब में आम जनता का राज होना चाहिए। वर्तमान में राजनैतिक पार्टियां एक कंपनी की तरह हैं। ये चुनाव के समय दंगा वगैरा भी करवा देती हैं। इन्हे सत्ता से ही मतलब होता है।
Post A Comment:
0 comments: