Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

फिर लॉकडाउन का चमत्कार, सहारनपुर से दिखने लगीं हिमालय की बर्फीली चोटियां

Good-News-By-Lockdown
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

नई दिल्ली -पिछले साल लॉकडाउन के दौरान कुछ चमत्कार भी हुए थे और कुछ लोगों ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं जिनमे उन्हें    किलोमीटर के पहाड़ दिखे थे। इस लाकडाउन में भी कुछ ऐसा ही है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से हिमालय की बर्फीली चोटियां फिर दिखने लगीं हैं। लाकडाउन के कारण प्रदूषण कई शहरों में कम हुआ है और  प्रदूषण छंटते ही बर्फ से ढके हुये सफेद रंग के पहाड़ भी उंची इमारतों से दिखने लगे हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह पर्वतश्रंखला यमुनोत्री के आसपास की ही है। 

 दरअसल यमुनोत्री से सहारनपुर की एरियल डिस्टेंस महज 145 किमी. है, जबकि गंगोत्री से सहारनपुर की एरियल डिस्टेंस 175 किमी.। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मौसम पूरी तरह से साफ हो, तथा बीच में कोई पहाड़ न हो, तो इतनी दूरी की पर्वतश्रंखलाओं को काफी ऊंचाई से देखा जा सकता है। खासकर इस समय पर्यावरण प्रदूषण में 40 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है, तथा एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआइ लेवल 70 पर पहुंच गया है, तो यह माना जा रहा है कि संभव है कि यमुनोत्री-गंगोत्री की पहाड़ियां नजर आ रही हों। डाक्टर विवेक चौधरी ने ताजा तस्वीर खींची है जिसे वन  विभाग के अधिकारी  रमेश पांडेय ने ट्वीट किया है।   उन्होंने कई फोटों ग्राफरों की तस्वीरें ट्वीट की हैं। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: