Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

जर्जर सरकारी अस्पताल और स्कूल, कोरोना ने खोल दी कई राज्यों की सरकारों के विकास की पोल 

Bad-News-For-India
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली - देश में कोरोना के नए मामले कम हुए हैं लेकिन मौतों का आंकड़ा अब भी चार हजार के आस पास है। बताया जा रहा है कि कोरोना के बाद ब्लैक फंगस भी तांडव मचाने लगा है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत 15 राज्यों में ही अब तक ब्लैक फंगस के 9,320 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 235 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा 5000 हजार मामले तो अकेले गुजरात में ही सामने आए हैं। लेकिन इस संक्रमण के चलते कुछ मरीजों की आंख तक निकालनी पड़ रही है। 

स्थिति भयावह बताई जा रही है। कई राज्यों के सरकारें ब्लैक फंगस को भी महामारी घोषित कर चुकी हैं। इन महामारियों ने कई राज्यों की सरकारों को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया है। तमाम राज्यों के खड़हर सरकारी अस्पताल सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहे हैं जिनमे किसी में सूअर घूम रहीं हैं तो किसी में अन्य जीव जंतु , हाल की बारिश ने ऐसी सरकारों की और पोल खोल दी और कई अस्पताल में पानी टपक रहा है तो कुछ अस्पतालों के बाहर कई-कई फ़ीट तक पानी भरा है। 

हालत देख लग रहा है कि तमाम  राज्यों में विकास सिर्फ कागजों पर हुआ है। सरकार स्कूलों की तरह से सरकारी अस्पतालों की भी अनदेखी की गई। लोगों ने सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को भेजना बंद कर दिया। इस महामारी में जिनके पास पैसे नहीं थे वो सरकारी अस्पतालों की तरफ भागे जहां का हाल बेहाल है लेकिन जनता मजबूर है। निजी अस्पतालों के दिन इन दिनों काफी अच्छे आ गए। मनमानी वसूली हुई। आम जनता इन अस्पतालों में पहुँची, किसी का घर बिक गया किसी का अन्य कुछ, कुछ लोग घर में रखी ज्वैलरी बेंचने पर मजबूर हुए। कुल मिलकर आम आदमी खून के आंसू रो रहा है। 

दुसरे चरण में लाख से ज्यादा मौतें हुईं। पूरा-पूरा परिवार ख़त्म हो गया। इस दौरान तमाम लोग मालदार भी बने और एशिया के टॉप अमीर बने। विकास उन्ही का हुआ,  अब विकास पर बड़े सवाल उठने लगे हैं। अब भी देश का आम आदमी लुट रहा है। शिक्षा के नाम पर भी लूट जारी है। अब लाकडाउन के दौरान भी शिक्षा माफिया  चम्बल के डकैतों की तरह लोगों को धमका कर वसूली कर रहे हैं। देश के करोड़ों लोग दुखी हैं। केंद्र और राज्य सरकारों पर बड़े सवाल उठ रहे हैं। जनता का सरकार पर से भरोषा उठता जा रहा है। आने वाले समय में सरकार पर ये भारी पड़ सकता है। तस्वीर बिहार के दरभंगा मेडिकल कालेज की है।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: