नई दिल्ली - पिछले लगभग डेढ़ हफ्ते से सोशल मीडिया पर भाजपा के राष्ट्रीय पेज पर कुछ तस्वीरें पोस्ट लिखा जाता है कि महामारी के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता लोगों की सेवा कर रहे हैं , उनकी मदद कर रहे हैं। इन तस्वीरों के नीचे आने वाले कमेंट्स में 90 फीसदी लोगों का कहना होता है कि जब अप्रैल के दुसरे हफ्ते से लेकर मई के दूसरे हफ्ते में महामारी से लोग बेमौत मर रहे थे तो कोई नेता एवं कार्यकर्ता कहीं दिखा ही नहीं।
दूसरी लहर के दौरान इंजेक्शन आक्सीजन की जमकर कालाबाजारी हुई और उस समय भी बड़े सवाल उठे कि कालाबाजारियों का आका कौन है और उसी समय गुजरात के कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया जो देश में एक लाख नकली रेडमिसिविर के इंजेक्शन खपा चुके थे। अब फिर भाजपा को जमकर घेरा जा रहा है क्यू कि कानपुर में नकली ब्लैक फंगस इंजेक्शन की कालाबाजारी करते हुए पकड़े गए दो शातिरों में से एक प्रकाश मिश्रा भाजपा का नेता है।
प्रधानमंत्री मोदी भी उसे जन्मदिन पर बधाई दे चुके हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव व मंत्री सतीश महाना सहित कई बड़े भाजपा नेताओं के साथ उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि प्रकाश भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यसमिति का सदस्य है।कानपुर पुलिस ने ग्वालटोली चौराहे से दो शातिरों को गिरफ्तार कर 68 इंजेक्शन बरामद किए थे। आरोपी 11 से 15 हजार रुपये में एक इंजेक्शन बेचते थे। इनका नेटवर्क प्रदेश भर में फैला हुआ है।
जिस शख्स को PM ने जन्मदिन की बधाई दी। जिसके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री और नेता नज़र आ रहे हैं उसका नाम है...प्रकाश मिश्र।ये शख्स कल ब्लैक फंगस में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन #LiposomalAmphotericin कीकालाबाज़ारी करते पकड़ा गया। इंजेक्शन नकली हैंज़मीर बिक गया है pic.twitter.com/P025booELd— Suraj Shukla (@suraj_livee) May 28, 2021
कानपुर में भाजपा नेता ब्लैक फंगस के नकली इंजेक्शन की कालाबाजारी करते हुए पकड़ा गया।प्रधानमंत्री जी इस शख्स को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह के साथ इस शख्स की मुलाकात की तस्वीरें हैं।जमीर बिक गया है।@yadavakhilesh pic.twitter.com/QUvVrDtsNd— Dr.Ashutosh Verma Patel (@DrVermaAshutosh) May 28, 2021


Post A Comment:
0 comments: