Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

डॉ. अर्पित जैन, IPS देश के सर्वश्रेष्ठ 50 पुलिस कप्तानों की सूची में शामिल

dr-arpit-jain-ips
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

Faridabad- मृदुभाषी, व्यवहार कुशल डॉक्टर जैन का चुना जाना फरीदाबाद और सम्पूर्ण हरियाणा पुलिस के लिए गौरव की बात है 

डी.सी.पी. हेड क्वार्टर एवं डी.सी.पी. एन.आई. टी, डॉ. अर्पित जैन को फेम-इंडिया एशिया सर्वे 2021 में भारत के सर्वश्रेष्ठ 50 पुलिस कप्तानों की सूची में शामिल किया है । 

फेम इंडिया के संपादकीय प्रमुख यू.एस. सोंथालिया ने बताया कि सकारात्मक मीडिया होने के नाते फेम इंडिया ने हर वर्ष की तरह ही इस बार  जिला स्तर पर सुरक्षा, शांति और जनता में कानून के प्रति विश्वास जगाने में अपनी बेहतर भूमिका निभा रहे पुलिस कप्तानों को श्रेय और सम्मान देने का निर्णय किया है।

चयनित 50 पुलिस ऑफिसर को उनके सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए विज्ञान भवन नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति जी या उपराष्ट्रपति जी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

पुलिस कप्तानों (डी. सी. पी., एसपी, एसएसपी, ) को निम्नांकित 12 मापदंडों - क्राईम कंट्रोल , लॉ एंड आर्डर में सुधार , पीपुल्स फ्रेंडली, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, जवाबदेह कार्यशैली , अहम फैसले लेने की त्वरित क्षमता, सजगता, व्यवहार कुशलता पर चयनित किया । जिसमें देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध लोगों की राय, ग्राउंड और मीडिया रिपोर्ट को भी आधार बनाया गया ।

लोगो में सुरक्षा की मजबूत भावना से ही समाज की तरक्की और विकास संभव है। इसमें पुलिस के नेतृत्व की अहम भूमिका होती है। कानून व्यवस्था में सुधार और भयमुक्त समाज का निर्माण किसी भी सरकार के लिए प्राथमिकता के साथ ही साथ बड़ी चुनौती भी होती है। जहां कानून व्यवस्था कमजोर होती है, उसका असर सर्वागीण विकास पर भी पड़ता है। सख्त कानून व्यवस्था को बहाल करने, रंगदारी रोकने, लूट, डकैती और अन्य वारदात पर काबू करने और ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर सुरक्षा मजबूत करने के साथ जनता का मनोबल बढ़ाने और अपराध पर अंकुश लगाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका जिले के पुलिस नेतृत्व  की ही होती है ।  पद की गरिमा के साथ ही कर्त्तव्य के ईमानदारी पूर्वक निर्वहन में इनका महत्वपूर्ण योगदान होता हैं। लॉ एंड आर्डर में सुधार और क्राईम कंट्रोल ही आम जनता के जीवन को सरल और आत्मविश्वास से परिपूर्ण बनाता है | 

पुलिस उपायुक्त होने के साथ-साथ श्री अर्पित जैन एक डॉक्टर भी हैं। श्री अर्पित जैन श्रेष्ठ व्यक्तित्व के धनी हैं। जानवरों के प्रति स्नेह रखने वाले डॉक्टर अर्पित जैन बेजुबान जानवरों के लिए खाने-पीने के साथ-साथ उनकी दवा का भी प्रबंध करते हैं।


थैलेसीमिया मरीजों के लिए डॉक्टर अर्पित जैन समय-समय पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन करवाते हैं ताकि  जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सके।

डॉक्टर अर्पित जैन की लोकप्रियता लोगों में आसान पहुंच, पीपल फ्रेंडली और लॉकडाउन के दौरान पुलिस द्वारा की गई लोगों की सहायता से काफी बढ़ गई है। इस दौरान पुलिस ने जिस प्रकार लोगों तक दवाई खाना राशन पहुंचाने का सराहनीय काम किया है उससे पुलिस का एक अलग ही चेहरा लोगों के सामने आया है। यही नहीं पुलिस उपायुक्त तक लोगों की पहुंच भी आसान रहती है।वह अपने ऑफिस और फील्ड वर्क को जरूरी समय देते हैं।

इसमें कोई दो राय नहीं है कि हरियाणा पुलिस के अधिकारी और  कर्मचारी निष्ठा से अपनी ड्यूटी निभाते हैं। फरीदाबाद पुलिस के अधिकारी कदम-कदम पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उनकी मेहनत और लगन से ड्यूटी करने का यह परिणाम है कि फरीदाबाद पुलिस की चर्चा देशभर में हो रही है।


डॉ. अर्पित जैन ने इसका श्रेय पुलिस कमिश्नर श्री ओ.पी. सिंह के मार्गदर्शन एवम कुशल नेतृत्व और पिता डॉ. ज्ञानेश कुमार जैन, माता श्रीमती ममता जैन , श्री सुशील सिंगला , विजयलक्ष्मी सिंगला और  धर्मपत्नी डॉक्टर अंशु सिंगला IPS डीसीपी फरीदाबाद के सहयोग के साथ सम्पूर्ण फरीदाबाद पुलिस के टीम वर्क एवं फरीदाबाद के नागरिकों के द्वारा उन पर जताए गए विश्वास को दिया है। 



फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: