Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

महाशिवरात्रि- फरीदाबाद में  12 मंदिरों ने मिलकर निकाली भव्य शिव बारात

Shiv-Ki-Barat
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

फरीदाबाद, 11 मार्च : महाशिवरात्रि के पावन पर शहर के 12 मंदिरों ने मिलकर भव्य शिव बारात निकाली। बारात का शुभारंभ एन.एच.5 स्थित तत्कालेश्वर मंदिर से शुरू किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विधिवत पूजा-पाठ के बाद भव्य बारात का शुभारंभ किया गया। विजय प्रताप ने भगवान भोलेनाथ की पावन अराधना को समर्पित ‘महाशिवरात्रि’ के पर्व की सभी भक्तों एवं प्रदेशवासियों को अनंत शुभकमानाएं दी और कहा कि देवाधिदेव महादेव की कृपा से सभी प्राणियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं सद्भाव का वास हो। उन्होंने समस्त जगत के कल्याण की कामना करते हुए ‘हर हर महादेव’ के नारे लगाए। श्री प्रताप ने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन पर शहर के 12 मंदिरों द्वारा जिस प्रकार से मिलकर भगवान शिव की बारात निकाली जा रही है, वह अपने आप में अनोखा उदाहरण है। धार्मिक कार्यक्रमों में शहर के मंदिरों का एक जगह आना एकता का सूचक है और हम चाहते हैं समाज में एकता एवं सौहार्द बना रहे।

 शिव बारात के भव्य आयोजन के लिए उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों एवं समस्त मंदिर कमेटियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि समय-समय पर इस तरह के भव्य सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भाईचारे एवं एकता के साथ किया जाना चाहिए। शिव बारात पूरी तरह से सुंदर झांकियों से सजी हुई थी। लोग मस्ती में झूमते-नाचते गा रहे थे। शिवभक्तों ने अलग-अलग झांकियों में शिव भगवान, नंदी, पार्वती, भगवान हनुमान एवं शिव लिंग की भव्य प्रस्तुति दिखाई हुई थी। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम का आयोजन तत्कालेश्वर शिव मंदिर के प्रधान हर्ष मल्होत्रा, महासचिव संजय शर्मा, उपप्रधान महेश बजाज, कोषाध्यक्ष सुनील महाजन, मुख्य सलाहकार पदम भड़ाना, आरडब्ल्यूए डी ब्लॉक प्रधान संजय जुनेजा, उपप्रधान पूनम ग्रोवर, सुनील कुकरेजा, विनोद कपूर, विनोद लाम्बा, आर के गांधी, नीना रामपाल, सुदेश रामपाल, सरोज गुप्ता, महिला मंडल की सदस्या कौशल्या देवी, प्रेम सैनी, मोहित सैनी आदि ने किया। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: