Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

महिला दिवस पर सिटी प्रेस क्लब के कार्यक्रम में पहुंचे केबिनेट मंत्री ने दिया महिलाओं को तोहफा

City-Press-Club-Faridabad-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

फरीदाबाद,8 मार्च।  महिला दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने महिलाओं को  तोहफा दिया। उन्होंने कहा कि कल 8 मार्च से प्रदेश के हर डिपो से महिलाओं के लिए स्पेशल बसें चलेंगी।  कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने यह घोषणा स्थानीय गोल्ब क्लब मे सीटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित प्रेस मिलन समारोह में की।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा है कि कल 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के लिए स्पेशल बस सेवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में घुसपैठिए घुसे हुए हैं। सरकार किसी के ऊपर कानूनों को थोपना नहीं चाहती।  यहां पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का पत्रकारों द्वारा भव्य स्वागत किया।

 उन्होंने कहा कि कल महिला दिवस के मौके पर स्पेशल बस सेवा महिलाओं के लिए शुरू की गई है और हम सबको जगत जननी महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने किसान आंदोलन पर बोलते हुए कहा कि किसान आंदोलन में घुसपैठिए घुसे हुए हैं । जो किसानों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि मोदी और मनोहर किसानों के लिए बहुत ही अच्छा काम कर रहे हैं और इन कानूनों से किसानों का भला होगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसी के ऊपर भी यह कानून थोप नहीं रही है। जिसको कानून अपनाना है वह अपनाए वरना पिछली व्यवस्था से भी अपना काम कर सकता है। किसी के ऊपर कोई जोर जबरदस्ती नहीं है।

 कैबिनेट मंत्री पण्डित मूलचंद शर्मा गोल्फ क्लब में फरीदाबाद सिटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित " प्रेस से मिलिए"  कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे थे। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा का शहर के सीनियर पत्रकारों द्वारा जोरदार स्वागत किया।

 फरीदाबाद सिटी प्रेस क्लब  द्वारा कार्यक्रम में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व सन्ध्या पर महिला पत्रकारों का भी कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा से स्वागत कर महिला पत्रकारों को सम्मानित करवाया गया।  हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने प्रेस क्लब को नीजी कोष से 21 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: