Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

हरियाणा कांग्रेस को कमजोर कर रही है गुटबाजी, बंसल की सामने कार्यकर्ताओं ने सुनाया दुखड़ा 

Haryana-Congress-Meeting
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़: हरियाणा कांग्रेस को मजबूत करने के लिए  हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल पूरे प्रदेश में  कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू होंगे और कल करनाल से इसकी शुरुआत हो गई है।  पार्टी की रणनीति निकाय चुनावों की तर्ज पर पंचायत चुनावों में भी किसान आंदोलन को कैश करने की है जो जल्द होने वाले हैं। फिलहाल कांग्रेस में अब भी जमकर गुटबाजी है और इसी गुटबाजी का फायदा भाजपा को लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मिला। दो दर्जन से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों और लगभग 4 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने कांग्रेस को ही हारने में अहम् भूमिका निभाई। कल करनाल में तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता विवेक बंसल के सामने खुलकर बोले। कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुटबाजी की जानकारी दी और नाम लेकर कहा कि अपनी ही पार्टी के ये बड़े नेता  भाजपा के बड़े नेताओं की मदद करते हैं। 

विवेक बंसल को कई जिलों में ऐसे हालात से गुजरना पड़ सकता है क्यू कि कई जिलों में ऐसा ही है। लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव गुटबाजी की वजह से कांग्रेस को ज्यादा फायदा नहीं मिलता और लोकसभा चुनावों के दौरान तो कई कांग्रेसी नेता खुलकर भाजपा नेताओं से मित्रता निभा अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के सपनों पर पानी फेरने का काम करते हैं। मंच पर मजबूरन अपने उम्मीदवार के साथ फोटो खिंचवाते हैं ताकि उनके उम्मीदवार समझ सकें कि ये हमारे साथ हैं। वीकेक बंसल ये गुटबाजी कितना ख़त्म कर पाते हैं वक्त ही बताएगा। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: