चंडीगढ़- कई वर्षों से हरियाणा कांग्रेस तमाम जिलों के अध्यक्ष तक नहीं नियुक्त कर सकी है। विवेक बंसल को जब से प्रदेश प्रभारी बनाया गया तबसे कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं की यही उम्मीद लगी है कि जल्द प्रदेश में संगठन का विस्तार किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो पंचायती राज चुनावों के पहले कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर सकती है। ये चुनाव अगले महीने यानि फरवरी में होने हैं। माना जा रहा है कि इसी माह या अगले महीने तक सभी जिलों को जिला अध्यक्ष मिल जाएंगे।
आज शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस की एक अहम बैठक होगी। पार्टी के प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों के साथ-साथ प्रदेश में फरवरी में प्रस्तावित पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, विपक्ष के नेता व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व मंत्री किरण चौधरी, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई और पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव मौजूद रहेंगे।
Post A Comment:
0 comments: