Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

सीएम और तमाम मंत्री दूसरे जिलों में, फरीदाबाद में 26 जनवरी पर मंडलायुक्त करेंगे ध्वजारोहण 

26-Jan-Faridabad
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

चंडीगढ़, 9 जनवरी- हरियाणा में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस गौरवपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा । राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य पंचकूला में जबकि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल पानीपत में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। हरियाणा राजभवन, चण्डीगढ़ में इसी दिन सायंकाल ‘एट होम’ का भी आयोजन किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता यमुनानगर, उपाध्यक्ष श्री रणबीर गंगवा महेन्द्रगढ (नारनौल),उप मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला अंबाला, शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल गुरुग्राम, परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा रेवाड़ी, बिजली मंत्री श्री रणजीत सिंह भिवानी, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जय प्रकाश दलाल रोहतक और सहकारिता मंत्री डॉ.बनवारी लाल नूंह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसी प्रकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री श्री ओम प्रकाश यादव झज्जर, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा फतेहाबाद, पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम-रोजगार राज्यमंत्री श्री अनूप धानक सिरसा तथा खेल राज्यमंत्री श्री संदीप सिंह पलवल में ध्वजारोहण करेंगे।

    करनाल मंडल के आयुक्त करनाल में, अम्बाला मंडल के आयुक्त कुरुक्षेत्र में, रोहतक मंडल के आयुक्त सोनीपत में, फरीदाबाद मंडल के आयुक्त फरीदाबाद में, हिसार मंडल के आयुक्त हिसार में, कैथल के उपायुक्त कैथल में, जींद के उपायुक्त जींद में तथा चरखी दादरी के उपायुक्त चरखी दादरी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: