Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

दिल्ली आंदोलन से लौट रहे 2 किसानो की करनाल हाइवे पर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Road-Accident-In-Karnal
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

नई दिल्ली- दिल्ली आंदोलन से वापस  लौट रहे दो किसानो की करनाल के पास सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। दुर्घटना आज तड़के तीन बजे हुई जिसमे कुछ किसान घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि किसान ट्रैक्टर से वापस जा रहे थे और एक कैंटर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दिया। किसान पटियाला के छपेड़ा गांव के रहने वाले हैं। 

ये किसान कई दिनों से दिल्ली के सिंध बार्डर पर प्रदर्शन कर रहे थे। मृतक किसानो का नाम गुरप्रीत सिंह और लाभ सिंह बताया जा रहा है। घायल किसानो को स्थानीय अस्पताल ले जाया है। मृतक किसान गुरप्रीत की उम्र 25 साल और लाभ  सिंह की उम्र 65 साल बताई जा रही है। अब तक किसान आंदोलन में भाग लेने वाले लगभग 14 किसान जान गँवा चुके हैं। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: