Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

रात्रि में ही किसानों ने हरियाणा के कई टोल प्लाजा फ्री करवा दिए

Karnal-Haryana-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

चंडीगढ़- हरियाणा के सभी टोल प्लाजा पर भारी पुलिस तैनात है लेकिन जानकारी मिल रही है कि कल देर रात्रि तमाम किसान करनाल के बसताड़ा  टोल प्लाजा पर पहुंचे थे और टोल फ्री करवा दिया। किसानों ने टोल प्लाजा पर जमकर नारेबाजी की और तमाम वाहन बिना पर्ची कटवाए टोल से निकल गए। 

अब भी टोल प्लाजा पर काफी किसान मौजूद हैं। किसान मीडिया से बहस कर रहे हैं जिनका कहना है कि सरकार ने मीडिया को खरीद लिया है। जानकारी मिल रही है कि रात को 12 बजे किसानों ने करनाल के सभी टोल प्लाजा फ्री करवा दिया था। सैकड़ों किसान टोल प्लाजा पर पहुंचे थे। 

किसान  चंडीगढ़ से दिल्ली की तरफ निकले थे और रास्ते में सभी टोल प्लाजा बंद करवा दिए थे। कई जगहों पर किसानों ने टोल प्लाजा बंद करने के लिए विनती की थी कई जगहों पर जबरन बंद करवाया था। किसानों ने कहा था कि आज सुबह 9 बजे टोल प्लाजा बंद करवाएंगे लेकिन रात्रि में ही कई टोल प्लाजा पर पहुंचे और बंद करवा दिए। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: