Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

किसानो को सता रहा है डर, Jio इंटरनेट की तरह Jio गेंहूं- चावल भी हो सकता है मंहगा

Jio-Wheat-India
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

नई दिल्ली- किसान आंदोलन को एक महीने होने वाले हैं। अब तक सरकार और किसान नेताओं में कोई ऐसी बातचीत नहीं हो सकी है जिससे आंदोलन जल्द ख़त्म होने के आसार दिख रहे हों। कई लाख किसान दिल्ली की कई सीमाओं पर डेरा जमाये बैठे हैं।आंदोलन से कई हजार करोड़ का नुक्सान हो चुका है। किसानो के साथ हजारों पुलिसकर्मी भी लगभग एक महीने से सड़क पर ही हैं। कई जगहों पर किसान जियो के टावर बंद करते दिखे। अब सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल की जा रहीं हैं जिनमे कहा जा रहा है कि अंबानी की जियो अब धान और  गेंहू खरीदने लगी है। इन बोरियों पर जियो लिखा भी दिखाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जिस तरह से जियो ने इंटरनेट फ्री बाँट अब सबसे ज्यादा कमाई कर रही है वही हाल गेंहू का भी होने वाला है। एक दो साल बाद गेंहूं की कीमतें आसमान पर होंगी। हाल में किसानों ने अंबानी, अडानी का पुतला भी फूंका था। किसानों के विरोध वीडियो में अम्बानी अडानी का जिक्र जरूर होता है। 

आपको बता दें कि साल 2017 में मुकेश अंबानी ने कृषि क्षेत्र  में निवेश की अच्‍छा जताई थी। जियो प्‍लेटफॉर्म की फेसबुक के साथ पार्टनरशिप हुई है। जियोकृषि नाम का एक ऐप भी है जो खेत से प्‍लेट तक सप्‍लाई चेन तैयार करेगी। कंपनी का कहना है कि वह अपने 77% फल सीधे किसानों से खरीदती है। विरोध कर रहे किसानों का कहना है कि नए कानून इस तरह से बनाए गए हैं कि उससे ऐसे बड़े कारोबारियों को फायदा होगा। हालिया आंदोलन के दौरान खुलकर रिलायंस और अडाणी समूह का नाम लेकर किसानों विरोध जता रहे हैं। कुछ किसान समूहों ने आरोप लगाया है कि अडाणी ग्रुप ऐसी फैसिलिटीज तैयार कर रहा है जहां अनाज स्‍टोर करके रखा जाएगा और बाद में उन्‍हें ऊंची कीमत पर बेचा जाएगा।  देखें सोशल मीडिया पर क्या कहा जा रहा है

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: