Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

अंबाला का मेयर पद महिलाओं के लिए आरक्षित, सिंबल पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

Haryana-MC-Election
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़- बरोदा फतह करने के बाद कांग्रेस की नजर इसी महीने होने वाले नगर निगमों के चुनावों पर है। कांग्रेस पार्टी हरियाणा के अंबाला,पंचकूला और सोनीपत में होने वाले नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल जी,नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा जी व वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक रूप से विचार विमर्श करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। आज ही चुनावों का एलान हुआ था। 

आगामी 27 दिसम्बर को होने वाले तीन नगर निगम, एक नगर परिषद और तीन नगरपालिकाओं के चुनाव में अम्बाला नगर निगम के मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा सांपला नगरपालिका का अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए और रेवाड़ी नगर परिषद अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। यहां आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी देते हुए हरियाणा के चुनाव आयुक्त डॉक्टर दलीप सिंह ने बताया कि पंचकूला व सोनीपत नगर निगम मेयर पद अनारक्षित रहेंगे। नगरपालिका समिति धारुहेड़ा व उकलाना के अध्यक्ष पद अनारक्षित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि नगर निगम मेयर, नगर परिषद अध्यक्ष और नगरपालिका समिति के अध्यक्ष के लिए सीधे चुनाव होगा। पहले नगर निगम के मेयर, नगर परिषद के अध्यक्ष एवं नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए सम्बन्धित निकाय के निर्वाचित पार्षद करते थे। निगमों के वरिष्ठ उप महापौर, उप महापौर, नगर परिषद उपाध्यक्ष एवं नगरपालिकाओं  के उपाध्यक्ष का चुनाव पहले की प्रक्रिया के तहत सम्बन्धित निकाय के पार्षद ही करेंगे।


फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: