नई दिल्ली: बिहार में बड़ी हार के बाद पप्पू यादव की जन अधिकारी पार्टी के समर्थक काफी निराश हैं। दो दिन से सैकड़ों ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुके हैं जिनमे पप्पू यादव कभी बाढ़ में फंसे लोगो की मदद कर रहे है तो कभी कोरोना काल में गरीबों की मदद कर रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि पप्पू यादव के साथ बिहार की जनता ने अच्छा नहीं किया। लोग पप्पू यादव को बिहार का अगला सीएम बता रहे थे लेकिन हाल इतना बेहाल हुआ कि एक भी सीट नहीं मिली। पप्पू यादव खुद भी नहीं जीत सके। उनकी पार्टी ने बिहार में 154 सीटों पर अपने प्रत्यासी उतारे थे लेकिन पप्पू यादव समेत उनकी पार्टी को भारी पराजय का सामना करना पड़ा। दो तीन सीटों पर ही उनके उम्मीदवार 15 हजार के आस पास वोट पाए बाकी पर जमानत जब्त हो गई।
पप्पू यादव का हाल इतना बेहाल क्यू कि इसका प्रमुख कारण भीम आर्मी के रावण और पप्पू के कुछ अन्य साथी बताये जा रहे हैं। पप्पू ने भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद के साथ हेलीकाफ्टर में बैठ बिहार में काफी प्रचार किये और जनसभाओं में भीड़ भी हुई लेकिन लगता है यहाँ भी लोग हेलीकाफ्टर देखने ही पहुंचे थे। रावण की बात करें तो नागरिकता क़ानून के विरोध में उन्होंने दिल्ली में शाहीन बाग़ वालों का साथ दिया था। हिंसा भी हुई थी और एक बड़े पुलिस अधिकारी पर हमला हुआ था और एक पुलिसकर्मी की जान गई थी।
भीम आर्मी के चीफ चन्द्रशेखर आजाद उर्फ रावण को भी गिरफ्तार किया गया था। चन्द्रशेखर आजाद पर दंगा फैलाना, सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, आगजनी करना और पुलिसकर्मियों पर हमला करने का आरोप लगा था। वो छुपकर जमा मस्जिद भी गए थे। इसके बाद से ही उनकी छबि निगेटिव होने लगी और बिहार में रावण प्रचार के बाद भी पप्पू यादव को कोई फायदा नहीं मिला। नुक्सान ज्यादा हुआ। चुनाव के पहले पप्पू यादव ने कई दलों को साथ लेकर बिहार में प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक एलायंस भी बनाया। बकायदा एफेडेविट कराकर अपना घोषणा पत्र भी जारी किया। परन्तु उनकी हर कोशिश को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया। देखें उनके समर्थक कैसे और कितने दुखी हैं।
पप्पू यादव जी की हार! मुझें सोचने पर मजबूर करता है कि आखिर जनता का सेवा कैसे किया जाए ?सम्पूर्ण विश्व ने देखा कि बाढ़ और लॉकडाउन के समय...कैसे मदद किया था ! pic.twitter.com/KwiLy1ra8S— Ajeet Yadav (@Ajeetyadav9695) November 11, 2020
कोरोना काल में गरीबों की मदद करने वाला पप्पू यादव हार गयाबिहारिओं को मार कर भगाने वाले जीत गये pic.twitter.com/pfYl9iuOVO— Youth Congress - Nagar Bharatpur (@NagarIYC) November 11, 2020
मैं ना तो पप्पू यादव का समर्थक हूं और ना ही सुशील मोदी का धुरविरोधी. लेकिन इन तस्वीरों के आधार पर इतना कहने का कुव्वत रखता हूँ कि बिहार को नेताओं की पहचान करना नहीं आता. बाढ़ के दौरान की तस्वीरें हैं ये. पप्पू यादव लोगों की मदद करने में जी जान से जुटे थे pic.twitter.com/fLHiBnFldk
— रामकुमार पाल चित्रकूट (@LSBwC7jv5o4hKXX) November 12, 2020
दुख का विषय है इस देश का गरीब एहसान फरामोश है यह साबित कर दिया बिहार की जनता नेकुछ लोगों ने या न्यू कहूं के कुछ दलालो ने पप्पू यादव को बर्बाद करके रख दीया और यह भी कड़वा सच है जो भी व्यक्ति गरीब की मदद करता है वह बर्बाद हो जाता है गरीब खा लेते हैं ओर भूल जाते हैं pic.twitter.com/y5o6HonL5f— Sunil pegwal (@SunilPegwal2) November 12, 2020
Post A Comment:
0 comments: