Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

लव जिहादियों का समर्थन कर फिर खलनायक बनीं कांग्रेस, गहलोत को खूब गालियां दे रहे हैं देश के लोग 

Love-Jihad-Support-Congress
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली- राजस्थान के मुख्य्मंत्री अशोक गहलोत का एक बयान आज कांग्रेस को देश के 80 फीसदी  लोगों का खलनायक बना दिया और आज सुबह से अशोक गहलोत और कांग्रेस को लोग जमकर गालियां दें रहे हैं। अशोक गहलोत ने लव जिहाद को लेकर बयान दिया था और कहा था कि लव-जिहाद’ बीजेपी का देश को बांटने के लिए बनाया गया एक शब्द है। लव जिहाद पर ट्वीट करते हुए गहलोत ने कहा था कि शादी व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला है और इसे रोकने के लिए एक कानून लाना पूरी तरह से असंवैधानिक है। एक के बाद एक तीन ट्वीट करते हुए गहलोत ने ‘लव-जिहाद’ पर अपने विचार व्यक्त करते हुए इसके पीछे बीजेपी पर निशाना साधा था। गहलोत ने कहा था कि  भाजपा के लोग  देश में एक ऐसा माहौल बना रहे हैं, जहां वयस्क सहमति के लिए राज्य की सत्ता की दया पर निर्भर होंगे। विवाह एक व्यक्तिगत निर्णय है और वे इस पर अंकुश लगा रहे हैं, यह व्यक्तिगत स्वतंत्रता को छीनने जैसा है।

गहलोत के तीन ट्वीट्स के बाद देश के अधिकतर लोग भड़क गए और उसी तरह भड़के जैसे कांग्रेस ने नागरिकता क़ानून के विरोध में जब अपना बयान दिया था तो लोगों ने जमकर लताड़ा था, कई कांग्रेसियों ने जम्मू, कश्मीर से धारा 370 हटाने पर जब कुछ कांग्रेसियों ने सवाल उठाया था तब कांग्रेस को लताड़ पडी थी। अब उससे ज्यादा लताड़ पड़ रही है जिसे देख लगता है कि कांग्रेस उसी राह पर चल रही है जिस राह पर चलते हुए उसे आने वाले 20 वर्षों तक केंद्र शायद ही सत्ता मिले। ये वही गहलोत हैं जिन्होंने हाल में कपिल सिब्बल पर सवाल उठाया था जब कई राज्यों में उप चुनाव और बिहार चुनाव में हार के बाद सिब्बल ने कहा था कि देश के लोग कांग्रेस को विकल्प मानकर नहीं चल रहे हैं और हमें आत्मचिंतन की जरूरत है। 

गहलोत को उसी समय से एक परिवार का चाटुकार बताया जा रहा है। अब लव जिहाद को लेकर दिए गए बयान के बाद गहलोत ने कांग्रेस को देश का खलनायक बना दिया है। कांग्रेस को मटियामेट भाजपा ने नहीं कुछ कांग्रेसियों ने ही किया है। जरा देखें कैसे लताड़ पड़ रही है ,कैसे कांग्रेस घिर रही है।सोशल मीडिया पर आप एक दो नहीं लाखों लोगों की प्रतिक्रिआएं देख सकते हैं ,कुछ प्रतिक्रियाएं, कांग्रेस के लोग ये आइना न देखें तो अच्छा है क्यू कि ऐसे लोग ही कांग्रेस का सत्यानाश कर रहे हैं। हजारों लोगों ने गहलोत को आज गालियां दीं हैं। प्रयास किया हूँ कि ज्यादा गंदी गाली वाला कोई कमेंट्स न आप तक न पहुंचे। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: