Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

दिल्ली- हरियाणा बार्डर के करीब पहुंचे किसान, टिकैत का मिला साथ, दिल्ली- देहरादून हाईवे करेंगे जाम

Kisan-Andolan-India
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

नई दिल्ली- पंजाब-हरियाणा के किसान दिल्ली बार्डर पहुँचने वाले हैं। सिंघू बॉर्डर (हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर) पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। बताया जा रहा है कि किसान मुरथल से आगे पहुँच गए हैं। राई में किसानों को रोकने का प्रयास किया जाएगा। पंजाब-हरियाणा के किसानों को अब उत्तर प्रदेश के किसानों का साथ मिला है। 

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत ने मुजफ्फरनगर में आयोजित महापंचायत में फैसला लिया है कि आज 11:00 बजे मेरठ मंडल के हजारों किसान दिल्ली देहरादून हाईवे पर जाम करेंगे। टिकैत ने कहा आज भाजपा सरकार देश के अन्नदाता ऊपर अत्याचार कर रही है जिसे वह सहन नहीं करेंगे  टिकैत ने कहा कल हरियाणा पंजाब बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस द्वारा की गई बर्बरता के खिलाफ आज 11:00 बजे दिल्ली देहरादून हाईवे जाम कर दिया जाएगा।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: