Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

किसान आंदोलन, हरियाणा सरकार के लिए दो दिन अहम्, पुलिस ने कहा दिल्ली में घुस नहीं पाएंगे किसान

Kisan-Andolan-Haryana
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़- हरियाणा सरकार के लिए दो दिन काफी अहम् हैं। किसानों के दिल्ली कूच को लेकर किसानों और पुलिस में टकराव की स्थिति बन रही है। भारतीय किसान युनियन के नेता किसानों को हर हालत में दिल्ली पहुँचने को बोल रहे हैं जबकि पुलिस का कहना है कि किसी भी हालत में किसान दिल्ली में नहीं घुस पाएंगे। करनाल की आईजी भारती अरोड़ा ने कहा है कि किसी भी किसान को दिल्ली में नहीं घुसने दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील भी की है कि टकराव की स्थिति न पैदा करें। कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गई है। उन्होंने कहा है कि 26 नवम्बर को  हाइवे पर जानें से बचें। 

जानकारी मिल रही है कि पंजाब-हरियाणा बार्डर पर फ़ोर्स तैनात कर दी गई है। दिल्ली की सीमा से लगते हुए हरियाणा के सभी बार्डर सील कर दिए गए हैं ताकि किसान दिल्ली की सीमा में प्रवेश न कर सकें। अम्बाला के एसपी राजेश कालिया ने कल पंजाब हरियाणा बार्डर का जायजा लिया और कहा कि हम प्रयास  करेंगे कि यहाँ से पंजाब के किसान दिल्ली की तरफ न बढ़ सकें। डीसी अशोक शर्मा ने भी बार्डर का जायजा लिया। 
आज और कल का दिन हरियाणा सरकार और हरियाणा पुलिस के लिए अहम् है। हरियाणा में 6 सालों में तीन बड़े मामले हो चुके हैं जिसमे जाट आंदोलन, राम-रहीम पंचकूला काण्ड और सतलोक आश्रम बवाल में कई जानें जा चुकी हैं। 


फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: