अब मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान धरने पर बैठ गए हैं। कमल नाम का आइटम शब्द भाजपा भुना रही है। भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इंदौर में धरने पर बैठे हैं। वहीं भाजपा के अन्य नेता राज्य के अलग-अलग हिस्सों में धरने पर बैठे हुए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस तरह के बयानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हम महिलाओं का अपमान बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। देश में मां, बगन और बेटियों का सम्मान किया जाएगा।हम महात्मा गांधी को अपना आदर्श मानते हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता उनके विचारों और उनकी सीख की धज्जियाँ उड़ाते हैं।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 19, 2020
कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा अपने बयानों के माध्यम से अपनी महिला विरोधी सोच का परिचय दिया है।
कमलनाथ जी के कारण पूरे देश में आज मध्यप्रदेश की बदनामी हुई है! pic.twitter.com/5u6vjJIku2
मालुम हो कि हाल में डबरा में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे के समर्थन में कमलनाथ प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंच से विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र राजे हमारे उम्मीदवार बेहद सरल स्वभाव के व सीधे साधे हैं। यह उसके जैसे नहीं है, क्या नाम है उसका? मैं उसका क्या ही नाम लूं। आपलोग मुझशे बेहतर तरीके से जानते हैं। मुझे चाहिए था कि आप लोगों को पहले ही सावधान कर देना चाहिए था कि यह क्या आइटम है।
यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 19, 2020
जहाँ नारी की पूजा होती है, वहीं देवताओं का वास होता है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कल एक महिला के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल किया, उससे मैं आहत हूँ, शर्मिंदा हूँ।
आज बापू के चरणों में उनके लिए प्रायश्चित करने हेतु बैठा हूँ। pic.twitter.com/5f9xniPHFi
Post A Comment:
0 comments: