Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

रोता रहा बच्चा, महिला को घसीट-घसीट पीटती रही पुलिस, दरोगा ने भी दिखाई बेरहमी- वीडियो वायरल 

UP-Police-Pratapgarh-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश में कुछ पुलिसकर्मी रोजाना खाकी पर धब्बा लगा पूरे महकमे को बदनाम करवा रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमे कहा गया है कि प्रतापगढ़ जिले में रानीगंज कोतवाली के भागीपुर गांव में दरोगा वीरेंद्र त्रिपाठी व दो महिला सिपाहियों ने घर में घुसकर महिला को लात-घूसों से पीटा, बच्चे रोते-बिलखते रहे, पर वर्दी के नशे में चूर पुलिसकर्मी महिला को पीटते रहे। 

इस वायरल वीडियो के बारे में हमने जानकारी हासिल की तो पता चला कि वीडियो रानीगंज का ही है और एक जमीनी विवाद के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने आपा खो दिया और संयम खोते हुए दरोगा त्रिपाठी ने महिला को अपने सामने पिटवाया। दरोगा ने खुद महिला को घसीटा। मामला रविवार यानी कल का है। वीडियो में पिट रही महिला का नाम फातिमा है। भागीपुर में शकीलउद्दीन और दुसरे पक्ष में जमीनी विवाद चल रहा था। कल इस विवाद की जानकारी पुलिस को मिली जहाँ दरोगा वीरेंद्र त्रिपाठी महिला आरक्षी सीमा देवी व महिला पीआरडी जवान कमला देवी के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ के दौरान जमील के घर की महिला फातिमा उर्फ गुड्डन की कोई बात पुलिस को नगवार लगी। जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी घर में घुसकर उसे पकड़कर थाने लाने लगीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला सिपाही सीमा व फातिमा एक दूसरे का बाल पकड़कर नोचते हुए दिख रहीं हैं। इस दौरान दरोगा वीरेंद्र त्रिपाठी महिला का हाथ पकड़कर घसीटते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो  वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की छानबीन के बाद सीओ रानीगंज की रिपोर्ट पर दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसपी अनुुराग आर्य ने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद को प्रकरण की जांच सौपी है।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: