Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

बिहार चुनाव, BJP का वादा, कोरोना का टीका मुफ्त, 30 लाख लोगों को देंगे पक्के मकान 

Bihar-Election-BJP-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली- बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना संकल्प यानी घोषणा पत्र जारी कर दिया है जिसमे वादों की झड़ी लगा दी गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में पटना में ये संकल्प पत्र जारी किया गया है जिसमे 11 बड़े वादे किये गए हैं। 

1.    हर बिहारवासी को कोरोना वैक्सीन का निशुल्क टीकाकरण करवाना. 

2.    मेडिकल, इंजीनियरिंग समेत अन्य तकनीकी शिक्षा को हिन्दी भाषा में उपलब्ध कराना.

3.    एक साल में पूरे प्रदेश में तीन लाख नए शिक्षकों की भर्ती करना.

4.    नेक्स्ट जेनरेशन आईटी हब में पांच साल में पांच लाख रोजगार.

5.    एक करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का वादा. 

6.    एक लाख लोगों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी. 2024 तक दरभंगा एम्स को चालू करवाना.

7.    धान और गेहूं के बाद दलहन की खरीद भी MSP की दरों पर.

8.    30 लाख लोगों को 2022 तक पक्के मकान देने का वादा.

9.    2 साल में 15 नए प्रोसेसिंग उद्योग लगाने का वादा. 

10.    2 साल में मीठे पानी में पलने वाली मछलियों का उत्पादन बढ़ाना.

11.    किसान उत्पाद संघों की बेहतर सप्लाई चेन बनाना, जिससे 10 लाख रोजगार पैदा होंगे.

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: