Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

हरियाणा की कई सड़कों पर बढ़ा टोल टैक्स, खट्टर सरकार पर बरसे एडवोकेट खटाना

Tol-Tax-Haryana-Rajesh-Khatana
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़- नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हरियाणा के घरौंडा स्थित बसताड़ा, अम्बाला के घग्गर, बहादुरगढ़ के रोहद और फरीदाबाद के कई टोल प्लाजा का टैक्स बढ़ा दिया है। आज से वाहन चालकों को ज्यादा टोल देना होगा। कार-जीप की एक तरफ से यात्रा में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई, लेकिन चौबीस घंटे में आने-जाने का सफर थोड़ा महंगा जरूर हो गया है। इसके अलावा मंथली पास की राशि भी बढ़ा दी गई है। नई दरों के अनुसार टोल टैक्स में 5 से 10 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई दरें कल से ही लागू कर दी गईं हैं। टोल टैक्स की बढ़ी दरों के लिए विपक्ष हरियाणा सरकार को जिम्मेदार बता रहा है। 

युवा कांग्रेसी नेता एवं फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट राजेश खटाना ने कहा है कि केंद्र व प्रदेश सरकार बिना वजह से निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने की नीयत से लोगों पर टोल टैक्स थोप रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति गाड़ी के लिए पेट्रोल खरीदता है तो उस पर लगे सेस को देकर वह पहले ही सड़कों को दुरुस्त करने के लिए टैक्स दे चुका होता है। ऐसे में टोल टैक्स बढ़ा कर कोरोनाकाल में जनता को परेशान किया जा रहा है। 

एडवोकेट खटाना ने कहा कि हरियाणा प्रदेश कोरोना वायरस व आर्थिक मंदी की मार से ग्रस्त है। प्रदेश के लाखों  मजदूर पलायन कर अपने प्रदेशों में वापस लौट गए हैं। सभी उद्योग धंधे, व्यवसाय व व्यापार ठप्प पड़े हैं। प्रदेश में तमाम बाद उद्योग हैं जहाँ वाहनों द्वारा सड़क के रास्ते कच्चा माल आता है। टैक्स बढ़ने से उद्योगों पर भी मार पड़ेगी। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद चारों तरफ से टोल टैक्स से घिरा है। सोहना जाओ तब टोल टैक्स, गुरुग्राम या दिल्ली जाओ तब टोल टैक्स, पलवल से आगे जाने पर भी टोल टैक्स, यहाँ की जनता टोल टैक्स से परेशान है। यहाँ के हजारों उद्योगपति टोल टैक्स से दुखी हैं। सत्ताधारी टोल टैक्स हटवाने की बात कर सत्ता में आये और सत्ता पाते  ही टोल रेट और बढ़वाते चले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की वर्तमान भाजपा-जजपा सरकार घोटालों को रोक नहीं पा रही है जनता की जेब और ढीली कर रही है। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: