नई दिल्ली- 2020 देश की जनता के काफी घातक साबित हो रहा है। जहाँ कोरोना पूरी दुनिया में आतंक मचा रहा है तो वहीं देश के कुछ राज्यों के भ्रष्टों की मौज आ गई है। घर बैठ घोटाले कर रहे हैं और स्थानीय सरकारें मूकदर्शक हैं जिससे नुक्सान आम जनता का हो रहा है। जनता के टैक्स के पैसे कुछ बेईमान डकार ले जा रहे हैं। इस साल देश में कोरोना से अब तक 49000 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं जबकि लगभग 26 लाख लोग इस वायरस के शिकार हुए हैं। कोरोना ने देश से कई हस्तियों को छीन लिया। आज भाजपा नेता एवं उत्तर प्रदेश के केबिनेट मंत्री चेतन प्रताप सिंह चौहान की गुरुग्राम अस्पताल में असमय मौत हो गई जो कोरोना पॉजिटिव थे। 21 जुलाई 1947 को जन्मे चेतन चौहान एक अच्छे क्रिकेटर थे और भारत के लिए 40 टेस्ट मैच खेले थे। उन्होंने महाराष्ट्र और दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी खेली।
उन्होंने 1970 के दशक के अंत में अपने अधिकांश अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेले और उस अवधि के दौरान सुनील गावस्कर के नियमित शुरुआती साथी थे। चेतन चौहान को जून 2016 से जून 2017 तक निफ्ट (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। वह 1991 और 1998 में उत्तर प्रदेश के अमरोहा से लोकसभा के लिए भी चुने गए थे।
उनके असमय निधन से सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष के नेता हर कोई उनके निधन से दुखी है। वो अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में अभी तक खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी, जेल मंत्री जय प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, धर्म सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री मोती सिंह और महेंद्र सिंह कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी पिछले हफ्ते कोरोना पॉजिटिव मिले थे।
Post A Comment:
0 comments: