Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

कोरोना वायरस से निर्णायक युद्ध के लिए ऐसे तैयार है हरियाणा सरकार 

Haryana-Govt-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चण्डीगढ़, - हरियाणा सरकार ने नोवेल कोरोना वायरस का निर्णायक रूप से मुकाबला करने के लिए अपनी तैयारियों में तेजी लाते हुए प्रदेश के अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में 3-प्लाई मास्क, हैंड सैनिटाइजर, हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन 200 एमजी टेबलेटस,  एन-95 मास्क, पीपीई किट और वीटीएम मीडिया समेत आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के समुचित प्रबन्ध किये हैं। 

        एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा चिकित्सा सेवा निगम लिमिटेड (एचएमएससीएल) द्वारा विभिन्न अस्पतालों तथा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में कोविड-19 के लिए अनिवार्य चिकित्सा सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने निर्णय लिया है कि प्राईवेट अस्पताल भी हरियाणा चिकित्सा सेवा निगम लिमिटेड के माध्यम से इन उपकरणों व दवाईयों की खरीद कर आपूर्ति करवा सकते हैं।

हरियाणा चिकित्सा सेवा निगम लिमिटेड (एचएमएससीएल) के पास 12 अप्रैल तक कोविड-19 के लिए अनिवार्य चिकित्सा सामग्री की उपलब्धता निक्वन प्रकार से है:-

वस्तु का नाम         कल तक कुल प्राप्त 12 अप्रैल, 2020 के अनुसार स्टॉक       आपूर्ति पाइपलाइन में

ट्रिपल लेयर मास्क    21,81, 800         7,65,000   15,82,202

हैंड सैनिटाइजर (500 एमएल)      83,622      39,781      1,39,578

एन-95 मास्क        1,40,500   64,790      8,62,700

पीपीई किट    34,405     18,226      5,38,547

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन 200 एमजी    14,04,800 6,59,600   4,45,578

वीटीएम वायल मीडिया       65    40    1630

        प्रवक्ता ने बताया कि 12 अप्रैल, 2020 तक सभी जिला अस्पतालों में 21,458 पीपीई किट, 62,599 एन-95 मास्क, 8414 वीटीएम वायल मीडिया, 10,25,718 ग्लव्स, 10,64,929 ट्रिपल लेयर मास्क, 47,430 हैंड सैनिटाइजर उपलब्ध हैं। इसके अलावा, मेडिकल कॉलेजों में कोविड-19 के लिए उपलब्ध आवश्यक चिकित्सा सामग्री में 12,961 पीपीई किट, 55,142 एन-95 मास्क, 7,81,555 ट्रिपल लेयर मास्क, 25,608.62 लिटर हैंड सैनिटाइजर, 2062 वीटीएम वायल मीडिया, 8,78,617 ग्लव्स और 3,90,392 हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन 200 एमजी टेबलेट्स उपलब्ध हैं।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: