Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

हरियाणा में कोरोना के कुल 237 केस, फरीदाबाद में ताजा 9 मामलों में से 6 जमाती

Corona-Faridabad-Haryana
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़- हरियाणा के कई जिलों में आज लॉकडाउन में ज्यादा छूट नहीं मिलेगी क्यू कि इन जिलों में अब भी कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। प्रदेश में रविवार को कोरोना के 18 नए मामले सामने आए हैं। फरीदाबाद में 9, गुरुग्राम और अम्बाला में 4-4 व भिवानी में 1 नया मामला सामने आया है। इसके बाद अब हरियाणा में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 237 पहुंच गया है। अम्बाला में 1 ही परिवार के तीन सदस्य पॉजिटिव मिले हैं, इनमें 13 साल का बच्चा भी शामिल है। वहीं गुरुग्राम में 4 पॉजिटिव केस में से एक भोंडसी जेल का वार्डन है। उसके पॉजिटिव मिलने पर जेल में हड़कंप है। जेल को सैनिटाइज करवाया जा रहा है, जबकि उसके संपर्क में आए, लोगों को क्वारैंटाइन किया जा रहा है। गुरुग्राम में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना की वजह से मौत भी हुई है। हरियाणा में रविवार को चार मरीज ठीक भी हुए हैं। 

फरीदाबाद में कल  9 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें से 6 जमाती हैं। 1 इंडोनेशिया, 2 बिहार, 2 फरीदाबाद (बड़खल) और 1 फरीदाबाद (खोटी गांव) का रहने वाला है। बचे तीन पॉजिटिव में एक मेडिकल स्टोर संचालक की पत्नी है, उनके पति पहले पॉजिटिव मिले थे। वहीं दो बुजुर्ग हैं। उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डॉ. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 42 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 22 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा ठीक होने के बाद 20 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: