Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

दिल्ली और चंडीगढ़ में स्थापित होंगे इनसो के बड़े कार्यालय- -दिग्विजय चौटाला

INSO-News-haryana
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

अनूप कुमार सैनी, 18 जनवरी। हरियाणा समेत अन्य राज्यों में जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) अपनी मजबूती के लिए शिक्षण संस्थानों में ज्यादा से ज्यादा छात्र अपने संगठन के साथ जोड़ेगी। इसके लिए प्रदेश के प्रत्येक शिक्षण संस्थानों में इनसो पदाधिकारी व कार्यकर्ता सक्रिय तौर पर अभियान चलाएंगे तो वहीं दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, यूपी, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में छात्र संगठन इनसो को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
          इसके अलावा प्रदेशभर में इनसो एक फरवरी से एक माह तक सदस्यता अभियान चलाएगी। शनिवार को यह फैसला महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के अंबेडकर हॉल में इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला की अध्यक्षता में हुई इनसो की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। बैठक में यह भी फैसला लिया कि इनसो 13 मार्च को इनसो संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला का जन्म दिवस “सामाजिक कार्य दिवस” के तौर पर प्रदेश स्तरीय मनाएगी।
        वहीं इनसो के दिल्ली और चंडीगढ़ में दो कार्यालय भी स्थापति किए जाएंगे, जहां महीने में चार दिन इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला और इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देसवाल इनसो की मजबूती के लिए रणनीति तैयार करेंगे और छात्र संगठन इनसो के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनेंगे।
               बैठक को संबोधित करते हुए इनसो अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने आह्वान किया कि पार्टी ने चौधरी देवीलाल की नीतियों और अजय सिंह चौटाला की प्रेरणा से बनाए गए संगठन इनसो को हरियाणा समेत प्रदेश के सीमावर्ती राज्यों में मजबूत बनाने फैसला लिया है, जिसके लिए इनसो के प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करते हुए संगठन के साथ ज्यादा से ज्यादा से छात्र जोड़ने का काम करें।
            बैठक में दिग्विजय ने संगठन के लिए मेहनत नहीं करने वाले इनसो पदाधिकारियों को चेताते हुए इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देसवाल को दिशा-निर्देश दिए गए कि जो साथी संगठन की मजबूती के लिए कार्य नहीं कर रहे है उनकी जगह नए मेहनती कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने का काम करें।  
  .     उन्होंने इनसो पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा राज्य में इनसो संगठन मजबूत है लेकिन आगामी छात्र चुनाव के मद्देनजर इनसो को पूरी तरह से मजबूत करना होगा, जिसके लिए संगठन द्वारा एक फरवरी से एक मार्च तक प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
           दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इस सदस्यता अभियान के जरिए इनसो प्रदेश के प्रत्येक शिक्षण संस्थान तक पहुंच कर लाखों नए छात्र अपने संगठन के साथ जोड़ेगी ताकि आगामी छात्र संघ चुनाव में इनसो फतेह हासिल कर सके। वहीं उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याएं जानने के लिए इनसो प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में सेमिनार आयोजन करवाएगी ताकि छात्रों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जा सके।
         इनसो अध्यक्ष ने कहा कि इनसो संगठन युवाओं की आवाज बुलंद करने वाला छात्र संगठन है इसलिए प्रदेश के छात्रों के हक की लड़ाई के लिए इनसो हमेशा तत्पर रहेगी। उन्होंने कहा कि वे खुद छात्रों के अधिकार के लिए उनके वकील बनकर प्रदेश के डिप्टी सीएम और सीएम मनोहर लाल के आगे उनकी आवाज बुलंद करने का काम करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करवाएंगे।
            वहीं इनसो की इस राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश में होने वाले आगामी छात्र संघ चुनाव को प्रत्यक्ष रूप से करवाने का भी मुद्दा उठा। बैठक में दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अप्रत्यक्ष चुनाव सही तरीका नहीं है, इससे छात्रों का असल प्रतिनिधित्व सामने नहीं आ पाएगा और छात्र हितों की लड़ाई कमजोर होगी इसलिए इस बार प्रत्यक्ष रूप से ही छात्र संघ के चुनाव होने चाहिए।
           इस बैठक में इनसो प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देशवाल, डॉ. जगदीश कादयान, बलवान सुहाग, राजेश सैनी, मीना मकड़ौली, मंजू जाखड़, अनिल घनघस, रवि रेढू,  प्रदीप शर्मा,  हन्नी गुलिया, दीपक मलिक, मोहित साहू, उत्तम,  बबलू, जतिन, शाकिर, सिल्क पुनिया, राकेश, मनदीप, शेट्टी, अभिषेक,  बलराज, जयदेव, राजेन्द्र, ध्रुव,  अंकुर धामा, नवीन शर्मा, आदि सहित इनसो की प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी , जिला प्रधान, विश्वविद्यालय प्रधान, प्रभारी व कई पूर्व पदाधिकारी उपस्थित थे।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: