Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के युद्ध स्तर के प्रचार ने बदला सट्टा बाजार का रुख 

Delhi-Election-Update
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा युद्ध स्तर पर दिल्ली की जंग जीतने का प्रयास कर रही है और हाल में दो दिन से दिल्ली के माहौल में बदलाव आया है। लगभग दो सौ सांसदों, सैकड़ों विधायकों के साथ साथ हजारों भाजपा कार्यकर्ता जो कई राज्यों से हैं दिल्ली में जुटे हैं। सोशल मीडिया पर भी अब भाजपा टीम केजरीवाल से 20 दिखने लगी है। दिल्ली की घटिया सड़कों के, कंडम सरकारी स्कूलों के वीडियो पल-पल भाजपा का आईटी सेल पोस्ट कर रहा है। तमाम मंत्री, सांसद खुद कंडम स्कूलों में जाकर वीडियो बना रहे हैं। भाजपा के दो दिनों के प्रचार से सट्टा बाजार का रुख भी पहले से अब बदल गया है। सट्टा बाजार के सूत्रों के मुताबिक़ भाजपा अपने वोट प्रतिशत में राकेट की रफ़्तार से बढ़ोत्तरी कर रही है। पहले आम आदमी पार्टी को सभी 70 सीटे देने वाले सट्टेबाज अब कह रहे हैं कि भाजपा ने अगले एक हफ्ते ऐसे ही पसीना बहाया तो भाजपा कई कई सीटें निकल सकती हैं। कांग्रेस पर अब भी कोई भाव नहीं लग रहा है। 

शाहीन बाग़ को लेकर भाजपा ने दो दिन से केजरीवाल पर हमला बोला जिसे लेकर आम आदमी पार्टी में भी बेचैनी सोशल मीडिया पर देखी जा सकती है। अब आम आदमी पार्टी के तमाम नेता बचाव की मुद्रा में है जबकि भाजपा हमलावर की मुद्रा में दिख रही है। अगर भाजपा ने यही काम थोड़ा पहले किया होता तो केजरीवाल की हवा दो दिन पहले तक एकतरफा न बहती। आम आदमी पार्टी ने सरकारी स्कूलों को लगभग तीन महीने से सोशल मीडिया पर दिखाना शुरू किया तब भाजपा शायद नींद में थी ,अब कंडम सरकारी स्कूलों तक भाजपा नेता पहुँच रहे हैं इसके पहले केजरीवाल ने काफी अच्छी हवा बना ली थी। सरकारी स्कूलों के छात्रों के वीडियो वाइरल किये जाते थे जिनमे छात्र कहते थे कि दिल्ली के सरकारी स्कूल बहुत अच्छे हैं। ये सब आम आदमी पार्टी के आईटी सेल का खेल था लेकिन भाजपा को अब समझ में आया है।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: