Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

9 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसे जहर खिला मार डालने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार 

Rohtak-Crime-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

अनूप कुमार सैनी  हरियाणा अब तक, रोहतक, 7 दिसम्बर। रोहतक पुलिस ने 9 साल की बच्ची के साथ पिता द्वारा दुष्कर्म करने तथा जहरीला पदार्थ खिलाने के मामलें में आरोपी पिता को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी पिता को आज पेश अदालत किया गया है। अदालत से आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामलें की गहनता से जांच जारी है। 

        प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गोरख पाल ने बताया कि गत 3 दिसम्बर को रोहतक शहर निवासी महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर धारा 376ए.बी., 328 भा.द.स. व पोस्को एक्ट के तहत थाना शहर रोहतक में अभियोग संख्या 817/19 अंकित किया गया। 
      डीएसपी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला के पास 3 लड़की व एक लड़का है। महिला अपने पति से अलग रहती है। रात को उसके बच्चे अपने पिता के पास सोने गए थे, जहां पिता ने अपनी बड़ी लड़की के साथ गलत कार्य किया।
     उन्होंने बताया कि पिता ने लड़की को चूर्ण खिलाया, जिससे लड़की की तबीयत खराब हो गई। घटना बारे पता चलने पर महिला ने पुलिस को सूचित किया। लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दौराने इलाज लड़की ने दम तोड़ दिया।
        मामले में हत्या की धारा जोड़ी गई। पुलिस अधीक्षक रोहतक राहुल शर्मा के आदेशानुसार मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई। विशेष टीम द्वारा प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की है। आरोपी पिता को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया जिसने आरोपी के संभावित ठिकाने पर निरंतर छापेमारी की है। 
        उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गोरख पाल ने बताया कि विशेष टीम ने छापेमारी करते हुए गत 6 दिसम्बर को आरोपी पिता को इंदौर (मध्यप्रदेश) से काबू करने में सफलता प्राप्त की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी करीब 9 साल से अपने परिवार सहित रोहतक में रह रहा है। आरोपी की अपनी पत्नी से अनबन चल रही थी, जिस कारण दोनों करीब 7/8 महीने से अलग-अलग रह रहे हैंं। आरोपी व उसकी पत्नी रोहतक में अलग-अलग कालोनियों में किराये पर मकान लेकर रह रहे हैं।
     उन्होंने बताया कि आरोपी हाल में नट बोल्ट की फैक्टरी में काम करता है। रात को आरोपी अपने बच्चे को अपने साथ सुलाने के लिए ले आता था तथा सुबह पत्नी के पास बच्चों को छोड़ कर आरोपी नौकरी पर चला जाता था। 
      डीएसपी के मुताबिक विगत 27/28 नवम्बर की रात को बच्चे आरोपी के साथ उसके घर पर सो रहे थे। रात को आरोपी ने अपनी बड़ी लड़की के साथ दुष्कर्म किया तथा उसको किसी को न बताने बारे डराया धमकाया। अगले दिन सुबह अपने पत्नी के पास बच्चों को छोड़कर नौकरी पर चला गया।
        गोरख पाल के अनुसार किसी को दुष्कर्म के बारे में न पता चले, इसके लिए आरोपी ने लड़की को मारने का प्लान बनाया। आरोपी बाजार से चूहे मारने की दवाई खरीद कर लाया। 2 दिसंबर को सुबह आरोपी ने आटे में दवाई मिलकर अपनी लड़की को खिला दी।
      डीएसपी मुख्यालय के अनुसार गत 3 दिसम्बर को लड़की की तबीयत ज्यादा खराब हुई तो लड़की की मां ने घटना बारे पुलिस को सूचित किया। उसी दिन आरोपी फरार हो गया। आरोपी पानीपत होते हुए दिल्ली व उसके बाद इंदौर (मध्यप्रदेश) जा पहुंचा। आरोपी बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: