फरीदाबाद: शहर के मथुरा रोड के पास रेडिशन होटल के पीछे कृष्णा कालोनी के हजारों लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। लोगों ने आज वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला से गुहार लगाईं। मौके पर पहुंचे लखन सिंगला ने बताया कि करीब एक साल हो गए स्थानीय ट्यूबेल में 60 में फ़ीट पानी न डालने के कारण यहाँ के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। निगम अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण पूरे कालोनी के लोग पानी की समस्या झेल रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि एक हफ्ते के अंदर यहाँ पाइप की व्यवस्था न की गई और पानी की समस्या न दूर की गई तो निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होंने निगम कमिश्नर को भी लापरवाह बताया।
लखन सिंगला ने कहा कि आधिकारियों की लापरवाही के कारण जनता को ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। एक साल से यहाँ के लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं और शिकायत करने के बाद भी निगम अधिकारी उनकी समस्या की अनदेखी कर रहे हैं।
Post A Comment:
0 comments: