Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

सत्ता मिलते ही घमंडी हो जाते हैं भाजपा नेता, झारखण्ड में खड़ी हो रही है खटिया?

Bad-News-For-jharkhand-BJP
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली- देश के कई बड़े राज्य भाजपा से छिन गए। अब झारखण्ड भी भाजपा के हाथ से खिसक सकता है। जेएमएम गठबंधन फिलहाल सत्ता के करीब है। अभी तक के रुझानों में गठबंधन को 41 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है जबकि भाजपा 30 सीटों पर आगे चल रही है। अगर झारखंड भी भाजपा के हाथ से जाता है तो पार्टी को एक और बड़ा झटका लगेगा क्यू कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र भाजपा के हाथ से निकल चुका है। हरियाणा जाते-जाते बचा। 

भाजपा में तमाम कमियां हैं। भाजपा भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की बात करती है लेकिन कई राज्यों में ये बढ़ गया है। जनता दुखी है। नेता कागजों पर बड़े-बड़े दावे करते हैं। सत्ता पाते ही स्थानीय नेता घमंडी हो जाते हैं। कई राज्यों में भाजपा को मोदी के नाम से सत्ता मिली थी। नेताओं ने अपनी करनी नहीं सुधारी और अधिकारी बेलगाम रहे। 
सूत्रों की मानें तो नेताओं और अधिकारियों ने मिलकर खाना शुरू कर दिया और दोनों मिकार अपनी तिजोरी को प्राथमिकता दी। जनता अब शिक्षित है और ऐसे नेताओं को आइना दिखा दे रही है। हरियाणा की बात करें तो कांग्रेस ने एक फैसला काफी देर से लिया था जिस वजह से कांग्रेस को उम्मीद से कम सीटें मिलीं। अगर कांग्रेस आपस में न भिड़ती और हुड्डा को काफी पहले कमान मिल गई होती तो किसी भी हालत में खट्टर की वापसी नहीं होती। खट्टर के अधिकतर मंत्री चुनाव हार गए तो अपनी कमियों से हारे। हरियाणा में भ्रष्टाचार की बात करें तो अब भी ये चरम पर है।  खट्टर के बयान कागजी साबित हो रहे हैं। सीएमओ में कोई भ्रष्टाचार की सूचना देता है तो उस पर ही सवाल उठाये जाते हैं उसका मुँह बंद करवाया जाता है। 

राजस्थान में भी वसुंधरा के कारण भाजपा की खटिया खड़ी हुई और झारखंड के सीएम के खिलाफ भी प्रदेश के लोग उसी तरह नाराज थे जैसे राजस्थान की वसुंधरा और हरियाणा की खट्टर सरकार से नाराज थे लेकिन भाजपा ये समझ नहीं सकी। इन्हे ही सीएम का चेहरा बना दिया गया। जल्द दिल्ली में विधानसभा चुनाव होंगे और यहाँ फिलहाल आम आदमी पार्टी की सरकार है। यहाँ भी भाजपा की राह आसान नहीं है। 
भाजपा की हार का एक बड़ा कारण ये भी है कि स्थानीय मुद्दों पर भाजपा जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है। बेरोजगारी, मंहगाई जैसे मुद्दों पर जनता भाजपा के कामकाज से खुश नहीं है। चार महीने से प्याज के दाम आसमान पर हैं लेकिन भाजपा लगभग फेल साबित हुई। देश के लगभग आधे लोगों ने प्याज ही खाना छोड़ दिया। झारखण्ड में अब लगभग जेएमएम गठबंधन की सरकार बननी तय है। गठबंधन को अब 45 सीटों पर बढ़त मिल रही है। भाजपा और टपक पर 25 सीटों पर आ गई है। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: