Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

मंत्रिमंडल के विस्तार की सभी तैयारियां पूरी, मूलचंद शर्मा को बिजली मंत्री बनाने की मांग 

Haryana-Cabinet-Latest-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़: दोपहर 12 बजे के बाद राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य कैबिनेट मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे लेकिन किसे दिलाएंगे अब तक कोई लिस्ट जारी नहीं हुई है। कल ही प्रदेश के सभी विधायकों को डिनर के बहाने चंडीगढ़ बुला लिया गया था ताकि जिसका नाम तय हो वो ये न कह सके कि मैं चंडीगढ़ से काफी दूर हूँ। चंडीगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। 
पहले विस्तार में 6  मंत्री शपथ ले सकते हैं। जिसमें अनिल विज, कंवर पाल गुर्जर, बनवारी लाल, अभय सिंह यादव, दीपक मंगला और अनूप धानक के नाम की चर्चा है। बताया जा रहा है कि निर्दलीय विधायकों के नाम पर डिनर के बाद भी मंथन जारी था। 

इन नेताओं का लगभग मंत्री बनना तय, जानें कारण 
अनिल विज                छह बार के विधायक पिछली सरकार में मंत्री।
कंवरपाल गुर्जर            पूर्व स्पीकर दूसरी बार विधायक।
बनवारी लाल               पिछली सरकार में मंत्री रहे।
अभय सिंह यादव         पूर्व आईएएस और दूसरी बार विधायक।
दीपक मंगला               सीएम के भरोसेमंद पुराने भाजपाई।
अनूप धानक                इनेलो छोड़ सबसे पहले जजपा का दामन थामने वाले दूसरी बार विधायक।


मंत्रियों की सूची में कुछ और नामों की भी चर्चा है। जिसमें रामकुमार गौतम, सुभाष सुधा, सीमा त्रिखा, ईश्वर सिंह और डा. कमल गुप्ता के नाम पर भी मंथन चल रहा है। अब राजभवन पहुंचने वाली सूची में किसका नाम कटेगा और किसका जुडे़गा यह शपथ ग्रहण के समय तय होगा।
कहा जा रहा है कि बल्लबगढ़ के भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा ब्राम्हण कोटे से मंत्री बनाये जा सकते हैं। वो भी चंडीगढ़ पहुँच चुके हैं। तस्वीर में चंडीगढ़ के स्टेट गेस्ट हाउस में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते हुए बल्लबगढ़ के भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा। 
फरीदाबाद के लोगों की मांग है कि मूलचंद शर्मा को बिजली मंत्री बनाया जाये। बिजली चोरों पर वही शिकंजा कस सकते हैं क्यू कि उन्हें पता है कि लोग कैसे बिजली चोरी करते हैं। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: