Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

महामानव थे पं० जवाहरलाल नेहरू- वेदप्रकाश विद्रोही

Happy-Birthday-Jawahar-Lal-Nehru
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

14 नवम्बर 2019 : आधुनिक भारत के निर्माता व देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं० जवाहरलाल नेहरू की 131वीं जयंती पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने स्थानीय पार्क में स्थित उनकी मूर्ति पर पुष्पाजंली अर्पित करके अपनी भावभीनी श्रद्घाजंली अर्पित की। कपिल यादव व अजय कुमार ने भी पं० जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति पर पुष्पाजंली अर्पित की। विद्रोही ने कहा कि चाचा नेहरू के नाम से विख्यात पं० जवाहरलाल नेहरू की जयंती पूरा राष्टï्र बाल दिवस के रूप में मना रहा है। पं० नेहरू ने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता थे और बड़े नेताओं में सबसे ज्यादा अंग्रेजों की जेल में रहने वाले नेताओं में से थे। देश की आजादी के बाद वे देश के पहले प्रधानमंत्री रहे व लगातार 17 वर्षो तक वे भारत के प्रधानमंत्री रहे। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश के निर्माण की हर क्षेत्र में नींव रखी। आज आधुनिक भारत ने जो तरक्की के नये आयाम स्थापित किये है, वे सब उनकी ही देन है। विद्रोही ने कहा कि पं० नेहरू जी ने भारत में मजबूत लोकतंत्र की स्थापना करके हर नागरिक को सत्ता में भागीदारी देने में अहम भूमिका निभाई। देश में मिश्रित अर्थव्यवस्था कायम करके उन्होने देश के मजबूत औद्योगिक विकास की नींव रखी, वहीं विज्ञान एवं टैक्नोलॉजी के विकास के लिए उन्होंने देश में प्रयोगशालाएं, रिसर्च सैंटर व तकनीकी संस्थान बनवाये। नेहरू जी ने देश के चहुंमुखी विकास के लिए हर क्षेत्र के विकास के लिए काम किया। 

जहां पं० नेहरू देश के बड़े जननायक थे, वहीं वे धर्म निरपेक्षता, लोकतांत्रिक परम्पराओं व सामाजिक सदभाव में विश्वास रखने वाले नेता थे। वे जहां एक अच्छे लेखक, विचारक, समाज सुधारक थे, वहीं वे मानवाधिकारों में विश्वास रखने वाले व सबको प्रगति में समान अवसर देने के पक्षधर थे। विद्रोही ने कहा कि पंडित जी ने पूरी दुनिया को अपने विचारों व कार्यो से प्रभावित किया। विद्रोही ने कहा कि पंडित जी ने दुनिया में गुटनिरपेक्ष आंदोलन का गठन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई व दुनिया को पंचशील का सिद्घांत दिया। पंडित जी सही अर्थो में ऐसे महामानव थे, जिनसे आज भी पूरी दुनिया प्ररेणा लेती है। पंडित के विचार आज भी देश को हर क्षेत्र में मार्गनिर्देशन देते है। ऐसे महामानव का जन्मदिवस पूरा राष्ट्र  आज हर्षोल्लास के साथ बाल दिवस के रूप में मना रहा है। विद्रोही ने कहा कि आज हम पंडित जी के दिखाये रास्ते पर चलने का संकल्प लेकर ही भारत को दुनिया का महान राष्ट्र  व पूरी दुनिया का नेतृत्व करने वाला देश बनाना ही पंडित जी के प्रति सही श्रद्घाजंली होगी। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: