Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

53वीं बार तबादला: IAS अशोक खेमका बोले ईमानदारी का ईनाम जलालत

53th transfer? IAS officer Ashok Khemka
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने अब तबादला अभियान शुरू कर दिया है और इस कड़ी में आज 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किये गए जिसमे अशोक खेमका का फिर तबादला कर दिया गया। खेमका को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव के पद से हटा दिया गया है। अब उन्हें अभिलेख, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभागों का प्रधान सचिव बनाया गया है।53वीं बार तबादला हुआ है इसलिए उनके तबादले के बाद कई तरह के सवाल उठाये जाते हैं। अब खट्टर सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस आईएएस अधिकारी ने शायद किसी नेता के चौखट नहीं चूमे इसलिए ऐसा किया गया है। 

खुद आईएएस अशोक खेमका ने ट्वीट कर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है कि फिर तबादला। लौट कर फिर वहीं।
कल संविधान दिवस मनाया गया। आज सर्वोच्च न्यायालय के आदेश एवं नियमों को एक बार और तोड़ा गया। कुछ प्रसन्न होंगे।
अंतिम ठिकाने जो लगा। ईमानदारी का ईनाम जलालत।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: