Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

हरियाणा, महाराष्ट्र चुनावों को छोड़ बैंकाक भागे राहुल गांधी, उठे सवाल, उड़ी खिल्ली 

RahulGandhi has gone to Bangkok yesterday
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली: दो राज्यों के चुनाव सिर पर हैं। दो हफ्ते बाद मतदान है और ऐसे में भाजपा इन राज्यों में अपने दिग्गजों की फ़ौज उतारने जा रही है लेकिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ऐसे समय में बैंकाक चले गए हैं जिसके बाद अब राहुल गांधी पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी विस्तारा एयरलाइन से बैंकाक के लिए रवाना हुए हैं। वो ऐसे मौके पर बैंकाक क्यू गए हैं ये तो वही जानें लेकिन ट्विटर पर राहुल गांधी और बैंकाक टॉप ट्रेंड में है लोग कांग्रेस और राहुल गांधी का मजाक उड़ा रहे हैं। बीजेपी नेता भी चुटकियां ले रहे हैं।
आपको बता दें कि 21 अक्टूबर को हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हैं और इस समय महाराष्ट्र में संजय निरूपम और हरियाणा में अशोक तंवर ने कांग्रेस में कोहराम मचा  रखा है। ऐसे में राहुल का न होना कांग्रेस के लिए शुभ समाचार नहीं है। राहुल कांग्रेस अध्यक्ष भले ही नहीं रहे लेकिन चलती अब भी उन्ही की है।
आपको मालुम हो कि राहुल गांधी 2015 में भी बैंकॉक गए थे। तब वह 60 दिनों की छुट्टियों के बाद भारत वापस लौटे थे। उस वक्त कांग्रेस उपाध्यक्ष रहे राहुल गांधी के इतनी लंबी छुट्टी लेने पर सवाल उठे थे। राहुल गांधी 16 फरवरी, 2015 को बैंकॉक के लिए रवाना हुए थे और ठीक दो महीने बाद 16 अप्रैल को स्वदेश लौटे थे। कहा जाता है कि उस दौरान उन्होंने बैंकॉक समेत 4 दक्षिण पूर्व एशियाई देशों की यात्रा की थी।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: