Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

अब भी भ्रष्टाचार से बाज नहीं आ रही है कांग्रेस- कृष्णपाल गुर्जर

KP-Gurjar-In-Palwal
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

फरीदाबाद: फरीदबाद लोकसभा क्षेत्र की पलवल विधानसभा सीट पर इस बार भी भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर है। कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह दलाल और भाजपा के दीपक मंगला में महामुकाबला देखा जायेगा। दीपक मंगला ने कल अपना नामांकन भरा और दीपक पलवल के अन्य नेताओं को मनाने में कामयाब रहे हैं जो भाजपा की टिकट मांग रहे थे। कल उनके नामांकन के समय केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह और फरीदबाद के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मौजूद थे। इस मौके पर गुर्जर ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया और कहा कि  एक ओर तो कांग्रेस का भ्रष्टाचार है और दूसरी ओर मोदी-मनोहर के नेतृत्व में सुशासन व देशहित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब भी भ्रष्टाचार से बाज नहीं आ रही है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार का इससे बड़ा प्रमाण और क्या होगा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निवास पर खड़े होकर कांग्रेस के नेताओं पर करोडों रुपये में टिकट बेचने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी भ्रष्टाचारी पार्टी को हरियाणा में फिर से सबक सिखाने का समय आ गया है। 

इस मौके पर हरियाणा सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहीं पूर्व विधायक शारदा राठौर, पूर्व चेयरमैन अजय गौड, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं गुजरात के सह-प्रभारी गौरव गौतम, वीरपाल दीक्षित, मेहर चंद गहलोत, लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य डॉक्टर हरेंद्र पाल राणा, गिर्राज डागर, एलडी वर्मा, चंद्रभान गुप्ता, पूर्व पार्षद महेंद्र भड़ाना, स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती, भंवर श्याम, पंडित धर्म चंद शर्मा, मुकेश शर्मा, इंदु भारद्वाज, प्रेमचंद शर्मा, हरेंद्र तेवतिया, पवन अग्रवाल, मुकेश सिंगला मौजूद थे।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: