Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

सरकार बनते ही 24 घंटे के अंदर किसानों का कर्ज होगा माफ-भूपेन्द्र हुड्डा

Haryana-Ex-CM-Bhupinder-Hooda-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

अंबाला/कुरुक्षेत्र, 13 अक्टूबर। हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के नेता और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कल नारायणगढ़ हलके में कांग्रेस प्रत्याशी शैली चौधरी, यमुनानगर के रादौर हलके से कांग्रेस प्रत्याशी बिशनलाल सैनी, कुरुक्षेत्र के लाडवा हलके से कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह और पेहोवा हलके में कांग्रेस प्रत्याशी मंदीप चटठा के पक्ष में प्रचार करते हुए चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। 
         उन्होंने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि जिस प्रदेश को हमने 2014 में प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश और विकास में नंबर 1 पर छोड़ा था वो आज अपराध में बेरोजगारी में नंबर 1 पर पहुंच गया है। आज हरियाणा में बेरोजगारी की दर 28.7 प्रतिशत पूरे देश में सबसे ज्यादा है। छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां बंद हो गयी, हरियाणा के लाखों लोग बेरोजगार हो गए।
         उन्होंने भाजपा को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि कि 2014 में भाजपा ने 154 वायदे किए थे लेकिन एक भी वायदा पूरा नहीं किया। किसानों को स्वामीनाथन के भाव देने का वादा किया था लेकिन असलियत ये है कि किसानों को पिछले 5 साल से एमएसपी भी नहीं मिल रही है। 

      भूपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि मंडियों में धान आया हुआ है लेकिन किसानों को अभी तक पेमेंट नहीं हुई। पीपली मंडी में किसानों को 9 पैसे किलो के हिसाब से आलू बेचना पड़ा। भाजपा सरकार ने किसानों की लागत बढ़ा दी और आमदनी घटा दी। नतीजा ये हुआ कि आज हमारा किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है।
      उन्होंने किसानों से पूछा कि हमारी सरकार के समय पापुलर धान और गन्ना का क्या रेट मिला था तो लोगों ने बताया कि उस समय देश में सबसे ज्यादा भाव मिलता था। हमारी सरकार के समय न तो खाद पर टैक्स था, न कीटनाशक पर टैक्स था, न ट्रैक्टर पर टैक्स था। आज हर चीज पर टैक्स पर टैक्स वसूला जा रहा है। 
     पूर्व सीएम ने कहा कि जो कट्टा 800 रुपये का था, वो आज 1400 का हो गया और वजन भी 5 किलो घटा कर कम कर दिया। हमारे समय में जीरी जहाज में गयी थी और भाजपा राज में ब्याज में गयी। गेहूं के सीजन में किसान को एमएसपी के लिये दर-दर की ठोकर खानी पड़ती है।

           पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने 2005, 2009 में जो कहा, वह किया और आगे फिर करेंगे। कांग्रेस की सरकार बनते ही 24 घंटे के अंदर किसान, भूमिहीन किसान का कर्जा माफ करेंगे। पहले दिन, पहले महीने से बुजुर्गों को 5100 रुपये हर महीने पेंशन देंगे। बुजुर्ग की 58 साल और महिलाओं की 55 साल करेंगे और पेंशन के लिये खाट पर बैंक नहीं जाना होगा। 
     उनका कहना था कि सरकार बनते ही बीपीएल परिवार के घर की महिला को चूल्हा खर्च के नाम पर 2000 रुपये हर महीने देंगे। हरियाणा रोडवेज में महिलाओं का कोई किराया नहीं लगेगा। गरीब आदमी को 100-100 गज के प्लॉट देंगे। सबको रोजगार देंगे और जब तक रोजगार नहीं मिलेगा, तब तक बेरोजगारी भत्ता देंगे। 
      पूर्व मुख्यमंत्री ने ऐलान करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही पोस्ट ग्रेजुएट को 10,000 ग्रेजुएट को 7000 रुपया भत्ता देंगे। एससी वर्ग के बच्चों को पहली से 12वीं तक साल का 10,000 और 12वीं से ऊपर वाले बच्चों को साल का 15000 रुपये वजीफा देंगे। कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान और पुरानी पेंशन लागू करके देंगे, एचआरए का बकाया देंगे। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करायेंगे। हमारी सरकार बनेगी तो एक कलम से 50 हजार सफाई कर्मचारी लगाये जाएंगे।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: