Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

SPS: मोदी, शाह, कृष्ण खट्टर के सहारे रहे तो हरियाणा में 75 नहीं 40 सीटें भी नहीं जीत पाएगी भाजपा 

Haryana-BJP-News-sps
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

हरियाणा में भाजपा के 75 से अधिक विधानसभा सीटें जीतने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा के चार अलग-अलग हिस्सों में 14, 15 और 18 अक्टूबर को बड़ी रैलियां करेंगे, जबकि भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 व 14 अक्टूबर को दो दर्जन विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए आठ बड़ी रैलियां करने वाले हैं। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा व उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ 11 अक्टूबर को हरियाणा के दौरे पर होंगे। कुल मिलकर भाजपा की पूरी फ़ौज अब हरियाणा में होगी। आज प्रत्याशियों के नामांकन वापसी का अंतिम दिन था। अब कल से महाजंग शुरू होगी, कुछ नेताओं की जुबानें फिसल सकती हैं, तमाम वीडियो वाइरल होंगे, कुछ नेताओं की पोल खुलेगी तो कई नेता अन्य तरह से घेरे जायेंगे।

 हरियाणा के फरीदाबाद जिले की 6 विधानसभा सीटों की बात करे तो अब भाजपा प्रत्याशियों को कृष्ण, मनोहर, मोदी का ही सहारा है, लगभग हर सीट पर भाजपा प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर मिल रही है। बड़खल में सीमा त्रिखा का विजय से मुकाबला है तो एनआईटी में नगेंद्र भड़ाना का नीरज शर्मा से मुकाबला है, बल्लबगढ़ में मूलचंद शर्मा को आजाद दीपक चौधरी कड़ी टक्कर दे रहे हैं तो तिगांव में राजेश नागर को ललित नागर टक्कर दे रहे हैं। फरीदाबाद विधानसभा सीट पर जिले के सबसे अमीर उम्मीदवार भाजपा के नरेंद्र गुप्ता को कांग्रेस के लखन सिंगला टक्कर दे रहे हैं तो पृथला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के बागी नेता नयनपाल रावत भाजपा प्रत्याशी सोहनपाल सिंह का खेल ख़राब करना चाहते हैं लेकिन सूत्रों द्वारा पता चला है कि सोहनपाल सिंह के हाँथ एक संजीवनी लग गई है और जल्द  पृथला में बड़ा विस्फोट हो सकता है। यहाँ कांग्रेस के रघुवीर सिंह तेवतिया भी किसी से कम नहीं हैं। वो क्षेत्र के पूर्व विधायक रह चुके हैं। 

अब देखना है कृष्ण किस पर अपना सुदर्शन चक्र चलाते हैं। किससे प्यार करते हैं, पीएम 14 अक्टूबर को क्या कमाल करते हैं। अब आने वाले 13 दिन सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत खास दिन हैं। कल दशहरा है। उसके बाद हरियाणा में इस बार महायुद्ध हो सकता है। हरियाणा भाजपा का मिशन 75 मोदी, शाह, योगी, कृष्ण जैसे नेता ही पूरा कर सकते हैं। मनोहर पर भाजपा ने भरोषा किया तो 40 से ज्यादा सीटें नहीं आएंगी। ऐसा क्यू फिर कभी बताऊंगा। इतना बता दे रहा हूँ कि मनोहर लाल मनमोहन सिंह जैसे नेता साबित हो रहे है। माँ विधायक थी, पिता राज्य सभा सांसद, खुद भी सांसद लेकिन बेचारी माँ को मोबाईल की टार्च जलाकर अपने लिए प्रचार करना पड़ रहा है। हरियाणा के मनमोहन सिंह प्रदेश के 41 00 गांवों में 24 घंटे बिजली देने का दावा कई बार कर चुके हैं। मनमोहन सिंह भी बड़े दावे करते थे और कहते थे कि देश में कोई भ्रष्टाचार नहीं हो रहा है लेकिन घोटाले- पर घोटाले जारी थे और इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि देश का गृह और वित्त मंत्री रह चुका नेता तिहाड़ की जेल में दशहरा मनाएगा। पी, चिदंबरम के बारे में आप लोग अच्छी तरह से जानते होंगे। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: