Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

हुड्डा की अपनी फ़ौज ही उन पर चलाने लगी तीर , हरियाणा कांग्रेस की हालत गंभीर

Bad-News-For-Bhupinder-Hooda
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली: जब अपने ही तीर लेकर अपने सामने खड़े हों और वो तीर अपनों के ऊपर ही चलाने लगें तो दुश्मन को बड़ा फायदा मिलता है। दुश्मन आराम से जंग जीत जाता है। ये हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के साथ होता दिख रहा है। कांग्रेस को भाजपा से उतना नुक्सान नहीं है जितना अपनों से है। आपको बता दें कि  टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस के पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और अनेक नेता भाजपा सहित अन्य दलों का रुख कर चुके हैं। अब तक 22 पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों ने कांग्रेस को अलविदा कहा है, जबकि कुल 36 बड़े चेहरे अभी तक पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। 

अब यही नेता कांग्रेस को नुक्सान पहुंचा रहे हैं। ये अब कांग्रेस के प्रत्याशियों के सामने उनके खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। उदाहरण के रूप में बल्लबगढ़ से दो बार विधायक रहीं शारदा राठौर अब मूलचंद शर्मा के लिए प्रचार कर रहीं हैं। आनंद कौशिक के खिलाफ प्रचार कर रहीं हैं। यही हाल अन्य विधानसभा क्षेत्रों का भी है। अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर हुड्डा ही नहीं सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करेंगे। ऐसे में भूपेंद्र हुड्डा के ख्वाब शायद ही सच हो सकें। हुड्डा- सैलजा की जोड़ी क्या कमाल करती है ये तो वक्त ही बताएगा। लिस्ट देखें कांग्रेस छोड़ हुड्डा पर तीर चलाने वाले नेताओं की 
सिरसा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर
महेंद्रगढ़ पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा
सोनीपत पूर्व विधायक अनिल ठक्कर
महेंद्रगढ़ कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा
फरीदाबाद पूर्व मंत्री एसी चौधरी
रतिया पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामा
गुहला पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी
सिरसा वरिष्ठ कांग्रेसी भूपेश मेहता
बादली पूर्व मंत्री धीरपाल के भतीजे अरविंद गुलिया, अभिषेक गुलिया
नारनौंद पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर संधू
     
जगाधरी पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी
बादली पूर्व विधायक नरेश शर्मा
नलवा पूर्व मंत्री संपत सिंह
नारनौंद पूर्व विधायक रामभगत शर्मा
बरवाला पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला
उकलाना पूर्व विधायक नरेश सेलवाल
बाढ़डा कांग्रेस नेता महा सिंह श्योराण
बाढ़डा किसान कांग्रेस नेता राजू मान
पुन्हाना  पूर्व प्रत्याशी सुभान खां
रानियां पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला
बाढ़डा पूर्व सीएपीएस रण सिंह मान
बाढ़डा    पूर्व विधायक कर्नल रघबीर सिंह छिल्लर
कुरुक्षेत्र पूर्व सांसद कैलाशो सैनी
जींद पूर्व मंत्री मांगे राम गुप्ता
टोहाना पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र बबली
अंबाला कैंट पूर्व मंत्री निर्मल सिंह
अंबाला कैंट पूर्व निगम पार्षद चित्रा सरवारा
अंबाला सिटी पूर्व प्रत्याशी हिम्मत सिंह
बल्लभगढ़ पूर्व विधायक शारदा राठौर
सोनीपत पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चौहान
       
दादरी पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान
इंद्री पूर्व राज्य सभा सांसद ईश्वर सिंह
भिवानी नीलम अग्रवाल
फतेहाबाद पूर्व विधायक दूड़ा राम
सफीदों  कांग्रेस नेता कर्मवीर सैनी
लाडवा  पूर्व विधायक रमेश गुप्ता 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: