Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

कांग्रेस की 14 टिकट बेंची गई, जल्द सबूत सहित करूंगा खुलासा- अशोक तंवर

Ashok-Tanwar-Haryana-news
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली: 2019 हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस उतनी कमजोर नहीं है जितना समझा जा रहा है। दर्जनों सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी भाजपा को कड़ी टक्कर दे रहे हैं लेकिन पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर कांग्रेस छोड़ने के बाद कांग्रेस को जमकर नुक्सान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। टिकट वितरण के बाद अशोक तंवर पहले विद्रोह पर उतर आये उसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और अब कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल रखे हैं जिससे भाजपा का फायदा हो सकता है। अब अशोक तंवर ने कहा है कि कांग्रेस की 14 टिकट बेंची गईं हैं। 

हरियाणा के यमुनानगर पहुंचे तंवर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में कुल 14 टिकट बेचे गए हैं। वे इसका रिकार्ड जुटा रहे हैं और जल्द ही सुबूतों के आधार पर खुलासा करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बर्बाद करने वाले वही लोग हैं, जिनके पास जिम्मेदारी है। उन्‍होंने कहा कि इन लोगों ने पार्टी को  अपने हितों के लिए ड़ुबो कर रख दिया है।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: