Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

प्रदेश का माहौल पूरी तरह से भाजपा सरकार के खिलाफ - कुमारी सैलजा

Haryana-congres-news
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

कुरुक्षेत्र  राकेश शर्मा: कांग्रेस भवन में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़े 9 विस क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उनके साथ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया सेल के प्रमुख एवं विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद रहे।
कुमारी शैलेजा ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से आरक्षण खत्म करने की साजिश रची जा रही है। लोगों को आपस में लड़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर खुद को एक खास वर्ग का बताने में लगे हैं जबकि हरियाणा की हकीकत है कि यहां 36 बिरादरी के लोग आपस में मिलजुलकर रहते आए हैं। चाहे वह मजदूर हैं, किसान हैं, व्यापारी हैं, दुकानदार हैं, युवा हैं या बहने हैं। हर तरह के लोगों को लेकर कांग्रेस चलती आई है। लेकिन मुख्यमंत्री ने अपने को एक वर्ग का बताकर बाकी वर्गों का अपमान किया है। इसे हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों तक लेकर जाएगे। खट्टर सरकार की छुट्टी और कांग्रेस की सरकार बनाने की पुष्टि करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कुमारी सैलजा ने कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलनों को लगातार तीसरे दिन संबोधित करते हुए हरियाणा की खट्टर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा सरकार के हिसाब किताब का समय आ गया है। आपको एकजुटता के साथ लोगों को घर घर जाकर बताना है कि हम लोगों के आजादी पर संकट नहीं आने देंगे। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने मीडिया का गला दबाने का काम किया है। मीडियाकर्मियों को पक्ष में खबर करने का दबाव बनाया जा रहा है। मीडियाकर्मियों पर एफआईआर हो रही हैं। जेल में भेजने की धमकियां मिल रही हैं। कांग्रेस खट्टर सरकार के इस गलत प्रयास का मुंहतोड़ जवाब देगी।
यहां पत्रकारों के सवाल के जवाब में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश का माहौल पूरी तरह से भाजपा सरकार के खिलाफ है। हम साथ मिलकर लड़ेंगे और कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा पिछले पांच साल के आंकड़े उठाकर देख लीजिए, प्रदेश सरकार ने घोषणापत्र में किए एक भी वादे को पूरा नहीं किया है। जबकि हमने लोगों से किया एक-एक वादा पूरा किया था।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि खट्टर सरकार एक धोखा है और हरियाणा को बचाओ अभी मौका है। इस मौके पर अशोक अरोड़ा के समर्थक पार्षदों, पूर्व पार्षदों मन्नु जैन, विवेक मैहता विक्की, दीपक सिंगला, नरेन्द्र चौहान राजू, सुदेश चौधरी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर चौधरी निर्मल सिंह, पूर्व सासंद कैलाशो देवी, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, विधायक व पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश, अनिल धंतोड़ी, हरमोहिन्द्र सिंह चट्ठा, गगनजोत संधू, सुनीता बातान ने भी अपने विचार रखे और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस उम्मीदवारों को जिताने का आहवान किया। सम्मेलन में मधुसूदन बावेजा, सतविन्द्र सिंह संधू, विवेक भारद्वाज डब्बू, सुरेन्द्र फौजी, राय सिंह, अनिता चौधरी, दीपा शर्मा, प्रवेश राणा, सुरेश यूनिसपुर, कृष्ण कुमार गुप्ता, सुरेश रोड़ के साथ-साथ हजारों की संख्या में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल आदि से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।  
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: