Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

मैं जो कहता हूं उसे पूरा करता हूं- भूपेन्द्र सिंह हुड्डा

Haryana-Ex-CM-Bhupendra-Hooda
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

हर्षित सैनी,  हरियाणा अब तक ,किलोई: हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के नेता, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा कल  अपने पैतृक गांव सांघी पहुंचे। उनके साथ पूर्व सांसद दीपेन्द्र हुड्डा और श्रीमती आशा हुड्डा भी मौजूद रहे। यहां लोगों ने फूल-माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस क्रम में महिलाओं ने परंपरागत तरीके से स्वागत करते हुए उन्हें आशीर्वाद भी दिया। इस दौरान भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने सांघी के मंदिर में मत्था टेका और विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए कहा कि मैं अपने गांव से आशीर्वाद लेने आया हूं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि इस बार प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो 18 अगस्त की रोहतक रैली में जो घोषणाएं की गयी थीं उन सभी घोषणाओं को पूरा किया जायेगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि मैं जो कहता हूं उसे पूरा करता हूं, मेरा 10 साल का कार्यकाल इसका जीता जागता प्रमाण है। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष, नेता- हरियाणा कांग्रेस विधायक दल और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का आभार भी व्यक्त किया। 

          उन्होंने सूबे की भाजपा सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि बेरोजगारी के मामले में हरियाणा आज पूरे देश में टॉप पर बना हुआ है। देश के दूसरे राज्यों की तुलना में यहां बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा है। मंदी के कारण लाखों युवाओं की नौकरियां चली गयीं। बड़ी संख्या में रोजगार देने वाले ऑटोमोबाईल उद्योग, वस्त्र उद्योग से लेकर छोटे-बड़े कारोबार तबाही के कगार पर हैं। रोज फैक्ट्रियों में तालाबंदी की खबरें आ रही हैं। व्यापारी, दुकानदारों की पूंजी टूट रही है। विकास दर, शेयर बाजार, रुपये की कीमत रोज गिरती जा रही है। भाजपा सरकार के चौतरफा आर्थिक कुप्रबंधन के चलते महंगाई बेलगाम हो चुकी है। किसान, गरीब, व्यापारी, कर्मचारी हर वर्ग परेशान है और आंदोलित है।  

       हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने 2014 के चुनाव के समय लोगों से 154 वायदे किए थे लेकिन पांच साल तक कोई वादा नहीं निभाया। बीते पांच सालों में सबसे ज्यादा दुर्दशा किसानों की हुई। किसान कर्जदार हो गया। मंडियों में उसकी फसल औने-पौने भाव में लूटी गयी। आगामी विधानसभा चुनाव राज्य सरकार के काम को ध्यान में रखकर होगा और जनता प्रदेश की भाजपा सरकार के काम के आधार पर वोट करेगी।
         उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हरियाणा में उनकी सरकार बनी तो हर परिवार में एक नौकरी सुनिश्चित की जायेगी। आंध्र प्रदेश की तर्ज पर 75 प्रतिशत नौकरी हरियाणावासी को मिलेगी। इसके अलावा रोजगार मिलने तक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। 
      किसानों से किये वादे को दोहराते हुए उन्होंने बताया कि भूमिहीन किसानों सहित किसानों का कर्ज माफ़ होगा। 2 एकड़ तक जोत वाले किसानों को बिजली मुफ्त दी जायेगी और फसल बीमा की किश्त किसान नहीं, सरकार भरेगी। बुढ़ापा पेंशन हर महीने 5000 रुपये दी जाएगी। हरियाणा के कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान व भत्ते दिये जायेंगे। बिजली फुल, रेट आधा होगा।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: