Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

दो और विधायकों ने अभय चौटाला का साथ छोड़ा, भाजपा में शामिल होकर मोदी-मोदी करने लगे

Two-INLD-MLA-Joins-BJP
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़: वही हुआ जो हमारे सूत्र बता रहे थे। इनेलो के दो विधायक भाजपा में भर्ती हो गए और मोदी का गुणगान गाने लगे। जाकिर हुसैन और परमिंदर ढुल ने भाजपा का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा  अध्यक्ष सुभाष बराला के सामने दोनों नेता भाजपा में शामिल हुए। इसके पहले भी कई इनेलो नेता भाजपा में शामिल हो चुके है तो कई लाइन में भी हैं। 

इस मौके पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सभी को कार्यकर्ता के नाते भरपूर मान-सम्मान दिया जाएगा। पूरे प्रदेश में इन नेताओं के शामिल होने से मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि  भाजपा परिवार निरन्तर बढ़ रहा है। अभय चौटाला को ये बड़ा झटका लगा है। उनके विधायक उनका साथ छोड़ते जा रहे हैं ऐसे में विधानसभा चुनावों में इनेलो को बड़ा झटका लग सकता है। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: