Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

कांग्रेस के तो मंथन चिंतन में भी सर फूटते हैं और जूतम पैजार होते हैं: बराला

Subhash-Barala-Rohtak-Meeting
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

अनूप कुमार सैनी: रोहतक, हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में हरियाणा के इतिहास में किसी भी पार्टी के द्वारा किए गए प्रदर्शन से बेहतर करेगी। भाजपा का प्रदर्शन हरियाणा के इतिहास का सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन होगा। शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला रोहतक स्थित प्रदेश कार्यालय में मीडिया से रुबरु हुए। 
          बराला ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तर्ज पर भाजपा बूथ जीतों चुनाव जीतों के लक्ष्य को लेकर बूथ समिति, पन्ना प्रमुख से भी आगे की तैयारी कर विधानसभा चुनाव में जाएगी। पत्रकारों द्वारा विधानसभा चुनाव में सीटें जीतने की संख्या पूछने जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि संगठन के दम पर ही भाजपा ने लोकसभा चुनाव में दस की दस सीटों की जीत का दावा किया था, जो सही साबित हुआ है।
        बराला ने कहा कि चुनाव अभी दूर है लेकिन आज एक ही बात कह सकता हूँ कि अब तक का सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन किसी भी विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी द्वारा किया गया, वैसा प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में दोहराएगी।

     पत्रकार द्वारा कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के कई दावेदार होने के सवाल पर बराला ने कहा कि कांग्रेस के तो मंथन चिंतन में भी सर फूटते हैं, जूतम पैजार होते हैं। ईश्वर करे कि उनकी बैठकें शांति से निपट जाएं। हरियाणा की जनता ने कानून व्यवस्था, मैरिट से रोजगार, भ्रष्टाचार पर अंकुश, पारदर्शी साशन के साथ सरकार के हर कामकाज पर मोहर लगाई है।
     उनका कहना था कि प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि अगली बार भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और मनोहर लाल मुख्यमंत्री बनेंगे। कांग्रेस के लोग तो अपने आप ही दावेदार बनते हैं, अपने आप ही अपनी दावेदारी वापिस लेते हैं। जनता ने सब नेताओं की दावेदारी को खारिज कर दिया है।
          भाजपा अध्यक्ष ने इनेलो पर प्रहार करते हुए कहा कि जिस प्रकार की तानाशाही की राजनीति इनेलो में चलती रही है, जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग अब तो सावर्जनिक रुप में इनेलो सुप्रीमो कर रहे हैं। ये अंदर भी अपने विधायकों और पदाधिकारियों के साथ इसी प्रकार का व्यवहार करते थे। जोकि अब बाहर आ गया है, जिससे सब लोग परेशान थे। 
       सुभाष बराला का कहना था कि अब जब उनको लगने लगा कि वहां पर इस प्रकार की राजनीति के दिन अब लद चुके हैं तो सब अच्छे लोग जहां कहीं जिस भी पार्टी में थे, आज वो भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ना चाह रहे हैं।
           अकाली दल द्वारा सीटें मांगे जाने के सवाल पर बराला ने कहा कि अभी तक अकाली दल ने किसी भी प्लेटफार्म पर इस तरह की कोई बात नहीं कही है। जब इस तरह की बात करेगी, तब इसका जवाब दिया जाएगा।
जेजेपी के चुनाव चिन्ह बदलने को लेकर सोशल मीडिया पर मांगे जा रहे सुझाव पर भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्त्ता के व्यवहार व काम को देखकर नेता का चुनाव करती है। सिम्बल देख कर नहीं, सिम्बल बदलने से अंजाम नहीं बदलते हैं।

सभी दलों ने इवीएम की चर्चा बंद कर दी
विपक्ष द्वारा इवीएम का मुद्दा उठाए जाने के सवाल पर बराला ने कहा कि इस चुनाव में हार के बाद सब लोगों ने इवीएम पर सवाल उठाने बंद कर दिए है। सब लोगों को इवीएम की प्रफॉरमेंस का पता चल चुका है, ये केवल अपनी हार और अपनी खीज को मिटाने के लिए इस प्रकार की चर्चाए पूर्व में करते रहे है। 
     इस बार भी चुनाव परिणाम आने से पहले कितने ही दलों के नेताओं ने दिल्ली के अंदर चुनाव आयोग से मिलकर दावा रखा की इवीएम में गड़बड़ी थी। लेकिन धीरे-धीरे करके सब लोगों ने इस बात की सच्चाई को स्वीकार कर लिया कि इवीएम से देश का चुनाव होता है वह बहुत अच्छी प्रक्रिया है। इस बार भी बहुत साफ सुथरा चुनाव हुआ है। 
      बराला ने कहा कि मुझे लगता है कि सभी दलों ने इवीएम की चर्चा बंद कर दी है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट और प्रदेश मीडिया सह प्रमुख रणदीप घणघस भी मौजूद रहे।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: