Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

सुरक्षित और समृद्ध भारत के लिए किया मैंने अपने मत का प्रयोग: कृष्णपाल गुर्जर

KP-Gurjar-BJP-Will-Win-Again
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली/ फरीदाबाद: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत 7 राज्यों की कुल 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 979 उम्मीदवार हैं। भोपाल में दिग्विजय सिंह और साध्वी प्रज्ञा के बहुचर्चित मुकाबले पर हर किसी की नजर है। इस चरण में दिल्ली की सभी 7 और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव, भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित, मनोज तिवारी और क्रिकेटर गौतम गंभीर के अलावा हरियाणा में पूर्व सीम हुड्डा  और उनके पुत्र की किस्मत भी दांव पर है।

 हरियाणा की फरीदाबाद लोकसभा सीट पर शहरी क्षेत्रों में इस समय बम्पर वोटिंग जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लाइन लगी है। यहाँ से भाजपा प्रतयाशी कृष्णपाल गुर्जर ने आज सुबह मतदान किया। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेते हुए आज एक सुरक्षित और समृद्ध भारत के लिए अपने मत का प्रयोग किया। भारत एक बार फिर से विश्वगुरू की पदवी पर विराजमान हो, इसके लिए एक मज़बूत सरकार आवश्यक है। आप भी अपने मत का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मज़बूत बनाएं।

इसके बाद कृष्णपाल गुर्जर कुछ ऐसे मतदाताओं से मिले जो पहली बार मतदान कर रहे थे। गुर्जर ने उन मतदाताओं के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि आज पहली बार अपने मत का प्रयोग कर रहे युवाओं के साथ मिलने का अवसर प्राप्त हुआ। उनका नए भारत के लिए उत्साह और हमारी सरकार पर विश्वास को देख कर अत्यंत प्रसन्नता हुई। लोकतंत्र में उनका विश्वास देख एक बेहतर भविष्य की कल्पना की जा सकती है। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: